Mukesh Bansal statement: देश की जनता के प्यार से हासिल की प्रधानमंत्री, मोदी ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि : मुकेश बंसल
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम के रूप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर देश के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाया है। इसी विषय पर बात करते हुए उत्तरी शाहदरा वार्ड समिति के उपाध्यक्ष मुकेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के जन कल्याणकारी शासन के लिए उन्हें बहुत बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर दिन प्रगति की है और विकास की ओर अपना कदम बढ़ाया है। श्री बंसल ने कहा कि यह देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति प्यार और विश्वास ही है जो उन्होंने इतनी बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। श्री बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने देश में ऐसे ऐसे प्रशंसनीय कार्य किए है जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने हर धर्म, हर वर्ग, हर समुदाय, हर जाति की उन्नति के लिए कार्य किए है और सबसे बड़ी बात यह है कि उनका फायदा लोगों तक पहुंचा भी है। श्री बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरातल पर काम किया है, जमीनी स्तर पर कार्य किए है, लोगों की समस्याओं को सुनकर, उन्हें समझकर, उन्हें दूर करने के लिए जरूरी योजनाएं लागू की है तभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने है। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया की नींव रखी, करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन और आवास की सुविधा प्रदान की, वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत की और ना जाने कितने ही ऐसे जनहित के कार्य किए जिनसे लोगों की भलाई हुई। श्री बंसल ने कहा कि नरेंद्र मोदी का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहना इस बात का प्रमाण है कि श्री मोदी के नेतृत्व में देश में जो विकास कार्य हुए है, उनसे जनता बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि आगे भी कार्यकर्ताओं के सहयोग से और जनता के भरोसे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार शासन में भारत देश पूरे विश्व में अपना एक अलग मुकाम बनाएगा।



