Narendra Modi leadership: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन नई,ऊंचाइयों को छू रही है भाजपा : दीपक गाबा
– शिवा कौशिक –
नई दिल्ली , पश्चिम बंगाल, असम, के विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है । गो मुख से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल लहरा रहा है | पश्चिम बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता की ओर बढ़ रही है तो वहीं असम में भी भाजपा की आंधी आई है और पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। पुडुचेरी में फिर से एनडीए की सरकार रिपीट होती नजर आ रही है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे और मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई जबरदस्त मेहनत का नतीजा है। दीपक गाबा ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर विश्वास दिखाते हुए, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे देश में किए गए शानदार विकास कार्यों पर विश्वास दिखाते हुए भाजपा को दिल खोलकर वोट दिया और पश्चिम बंगाल में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है।
दीपक गाबा ने कहा की पश्चिम बंगाल की जनता ने नरेंद्र मोदी के ऊपर अपना विश्वास जताया है और जनता ने पश्चिम बंगाल में विकास कार्यों की शुरुआत के लिए भाजपा को अपना मत दिया है क्योंकि पश्चिम बंगाल की जनता को यह विश्वास है कि अगर कोई पश्चिम बंगाल की जनता की बेहतरी के लिए कार्य कर सकता है तो वह भाजपा और नरेंद्र मोदी ही है। दीपक गाबा ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है और भाजपा द्वारा किए गए पूरे देश में बेहतरीन विकास कार्यों पर ही पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को वोट दिया और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनवाई। दीपक गाबा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत देश में भाजपा के द्वारा किए गए विकास कार्यों पर मुहर लगाती है। दीपक गाबा ने कहा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है, यह जीत भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में किए गए विकास कार्यों की जीत है, यह जीत बीजेपी के कुशल नेतृत्व की जीत है, यह जीत भारतीय जनता पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं की जीत है जो दिन रात पार्टी के लिए जी जान से मेहनत करते है।



