Mukesh Bansal statement: प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरा,देश उनके साथ खड़ा है : मुकेश बंसल
– शिवा कौशिक –
नई दिल्ली ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल और डीज़ल की खपत कम करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, एक साल तक सोना न ख़रीदने, घर से काम करने और किसानों से रासायनिक खाद का कम इस्तेमाल करने की अपील की है। नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता से की गई अपील पर बात करते हुए कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद तथा शाहदरा उत्तरी जोन वार्ड कमेटी के उपाध्यक्ष मुकेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पूरा देश नरेंद्र मोदी की अपील को मानते हुए देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लोग इन अपील को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने से जोड़ रहे है और अच्छे भाव से अपील को मान रहे है। मुकेश बंसल ने आगे कहा कि वर्तमान वैश्विक स्थिति को देखते हुए देश के नागरिक नरेंद्र मोदी की अपील को समझ रहे है और मैं लोगों से यह आग्रह करता हूं कि हर व्यक्ति अन्य व्यक्ति को इन अपील को मानने के लिए प्रोत्साहित करे और इसे जन आंदोलन बनाए।
मुकेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई अपीलों का असर देखने को भी मिल रहा है और लोगों ने पेट्रोल व डीजल को बचाने हेतु इलेक्ट्रिक वाहनों का, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा लोग कार पूलिंग भी कर रहे है व कुछ लोग तो आस पास जाने के लिए या तो साइकिल का इस्तेमाल कर रहे है या पैदल जा रहे है। मुकेश बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के तहत कुछ कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देते हुए वर्क फ्रॉम होम के लिए दिन निर्धारित कर दिए है जो की एक अच्छा व प्रशंसनीय कदम है। मुकेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को लोग बहुत ही सकारात्मक तरीके से अपनाने की कोशिश कर रहे है। मुकेश बंसल ने आगे कहा कि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए है और जब नरेंद्र मोदी कोई अपील करते है तो देश उनकी बात सुनता भी है और उसपर अमल भी करता है।



