सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ओटीटी को नहीं बिकी नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की वेडिंग फिल्म, राइट्स खरीदने की खबर झूठी

2 मिनट पढ़ें
चैतन्य-शोभिता धुलिपाला

ओटीटी को नहीं बिकी नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की वेडिंग फिल्म, राइट्स खरीदने की खबर झूठी

Advertisement

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding Film: नागा चैतन्य इन दिनों शोभिता धुलिपाला संग अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल इसी साल शादी करने वाला है. इस बीच खबर आई कि नागा चैतन्य और शोभिता ने अपनी वेडिंग फिल्म के राइट्स करोड़ों में ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेच दिए हैं. हालांकि अब कपल के एक करीबी सूत्र ने इस खबर को पूरी तरह झूठा करार दिया है.

ऐसी खबरें सामने आई थीं कि नागा और शोभिता ने अपनी वेडिंग फिल्म नेटफ्लिक्स को बेच दी है. इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कपल को 50 करोड़ रुपए की मोटी रकम दी है. लेकिन कपल के एक करीबी सूत्र ने वेडिंग फिल्म के राइट्स बेचने की खबरों को अफवाह करार दिया. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा- ‘खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. उनकी वेडिंग फिल्म बेचने की अफवाहें पूरी तरह से इमैजिनेरी हैं और सच्चाई से बहुत दूर हैं.’

‘अक्किनेनी परिवार की विरासत को बनाए रखने…’
सूत्र ने आगे कहा- ‘नागा और शोभिता अपनी शादी को एक बहुत ही इंटीमेट रिलेशन के तौर पर देखते हैं, जो परिवार और करीबी दोस्तों पर फोकस करता है. वे इस खुशी के मौके को पर्सनल और पवित्र रखते हुए अक्किनेनी परिवार की विरासत को बनाए रखने के लिए कमिटेड हैं. हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे इस खास पल को प्राइवेट रखने की अपनी पसंद की रिस्पेक्ट करें और बेसलेस अफवाहों को प्रमोट करने से बचें.’

Advertisement

कब शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता?
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेगे. बीते दिनों कपल का वेडिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर लीक हो गया था. वहीं नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन ने खुलासा किया था कि कपल करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच सिंपल तेलुगु वेडिंग करेगा. उनकी शादी फैमिली के स्टूडियो गार्डन में होगी जिसमें 300-400 मेहमान ही शामिल होंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *