सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

मुस्लिम युवक ने छात्रा से इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर की दोस्ती और फिर किया दुष्कर्म

2 मिनट पढ़ें

मध्यप्रदेश के उज्जैन की निवासी 12वीं की छात्रा से लखनऊ के मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। इसके बाद अहमदाबाद ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा ने फोन पर युवक को बात करते सुना तो पता चला कि वह मुस्लिम है। इस पर वह उज्जैन आई और यहां नीलगंगा थाने में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाया।पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा से जावेद गुर्जर नामक युवक ने खुद को हिंदू बताकर दोस्ती कर ली थी। इसके बाद दोनों मैसेज के माध्यम से बात करते थे। जावेद ने बताया था कि वह लखनऊ का रहने वाला है और अहमदाबाद में नौकरी करता है। मई 2022 में छात्रा का परिवार वालों से पढ़ाई को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर उसने जावेद को बताया तो वह उसे लेने उज्जैन आया और अहमदाबाद में किराए के मकान में उसे रखा और वहां दुष्कर्म किया। वहां से वह कुछ दिनों में वह वापस आ गई थी।

दिसंबर 2022 में छात्रा के माता-पिता दूसरे युवक से शादी करने के लिए लड़का देख रहे थे। इस पर छात्रा ने जावेद को बताया तो वह उसे लेने के लिए उज्जैन आ गया। यहां से उसे दोबारा अहमदाबाद ले गया, जहां उसने मंगलवार को जावेद को फोन पर बात करते सुना तो पता चला कि वह मुस्लिम है। इस पर उसने जावेद को कहा कि उसे परिवार की याद आ रही है और वह उज्जैन आ गई। यहां आकर उसने स्वजन व हिंदूवादी संगठन के लोगों को घटना की जानकारी दी। इस पर गुरुवार को स्वजन उसे लेकर नीलगंगा थाने पहुंचे और जावेद के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *