सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मुनव्वर फारुकी ने अंजलि अरोड़ा के साथ काम करने से किया इनकार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा ने कंगना के रियलिटी शो लॉकअप में अपनी केमिस्ट्री से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो में दोनों के बीच काफी करीबियां देखी गईं, यहां तक कि दर्शकों ने दोनों का नाम जोड़कर मुंजलि तक कर दिया गया था, लेकिन अंजलि अरोड़ा शो से बाहर हो गई थीं, वहीं कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने लॉक अप के खिताब को अपने नाम कर लिया। दोनों शो में एक दूसरे के काफी क्लोज नज़र आते थे, जिस कारण ऐसी भी खबरें आने लगी थीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने बाद में ये साफ कर दिया था कि वो बस अच्छे दोस्त हैं। वहीं एक बार फिर से दोनों के साथ दिखने की खबर थी, लेकिन माना जा रहा है कि मुनव्वर ने अंजलि के साथ काम करने से इनकार कर दिया है। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ दिन पहले वायरल हुए एक एमएमएस में दावा किया गया था कि उसमें दिख रही लड़की अंजलि अरोड़ा है। इसके बाद अंजलि ने इस बात से साफ इंकार किया था और कहा था कि वह इन सारी चीजों से काफी परेशान हैं। इसके अलावा हाल ही में अंजलि अरोड़ा का एक नया सॉन्ग भी रिलीज हुआ है। बात करें मुनव्वर फारुकी की तो वह अलग-अलग जगहों पर अपने कॉमेडी स्टेज शोज करते हैं, लेकिन इस समय वह अपने शोज के कैंसल होने को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, बीते दिनों मुनव्वर फारूकी हैदराबाद में हुए अपने एक शो को लेकर काफी सुर्खियों में थे। अपनी कॉमेडी के जरिए कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान के लिए क्षेत्र के एक नेता ने शो आयोजित करने पर मुनव्वर को धमकी दी थी। इसके बावजूद कड़ी सुरक्षा में हैदराबाद में मुनव्वर का शो हुआ, लेकिन इस शो के बाद एक ही हफ्ते में उनके दो शो रद्द कर दिए गए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *