सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

मुंबई में कोरियन लड़की के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें

मुंबई के खार इलाक़े में कोरियन यूट्यूबर लड़की के साथ 2 लड़कों की छेड़छाड़ मामले में प्रशासन के एक्शन पर यूट्यूबर ने खुशी जताई। दक्षिण कोरियाई यूट्यूबर ने मुंबई में छेड़छाड़ को लेकर कहा कि मेरे साथ ऐसा हादसा दूसरे देश में भी हुआ था, लेकिन उस समय मैं पुलिस को बुलाने के लिए कुछ नहीं कर पाई लेकिन भारत में बहुत तेजी से कार्रवाई की जा रही है। मैं 3 सप्ताह से अधिक समय से मुंबई में हूं और अधिक समय तक रहने की योजना बना रही हूं। मैं नहीं चाहती कि यह एक बुरी घटना मेरी पूरी यात्रा और अन्य देशों को अद्भुत भारत दिखाने के मेरे जुनून को बर्बाद कर दे। दरअसल, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर अकाउंट पर दावा किया गया है कि पीड़ित महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। रात करीब आठ बजे जब यह घटना हुई, उस समय वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक महिला के काफी करीब आया और उसने महिला के विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। जैसे ही महिला घटनास्थल से दूर जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की, जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *