सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मुंबई पहली जीत के लिए बेकरार, राजस्थान विनिंग हैट्रिक के करीब; जानें किसका पलड़ा भारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मुंबई पहली जीत के लिए बेकरार, राजस्थान विनिंग हैट्रिक के करीब; जानें किसका पलड़ा भारी

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आईपीएल 2024 के 14वें मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. आइए जानते हैं दोनों में अब तक किसका पलड़ा भारी है.

आईपीएल 2024 के मैच नंबर 14 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के ज़रिए मुंबई इंडियंस सीज़न की पहली जीत हासिल करना चाहेगी. वैसे अब तक हुए पिछले 13 में से 12 मैच ऐसे हुए, जिसमें घरेलू टीम ने जीत दर्ज की. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स विनिंग हैट्रिक लगाने के करीब है. तो आइए जानते हैं दोनों में से किसका पलड़ा भारी है.

राजस्थान और मुंबई में कौन आगे?

आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में मुंबई ने 15 बार जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान 13 बार विजयी रही. हेड टू हेड में तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भारी दिख रहा है. यह इस सीज़न दोनों की आपस में पहली भिड़ंत है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाज़ी मारती है.

Advertisement

खस्ता हाल में है मुंबई, राजस्थान कर रही कमाल 

मुंबई और राजस्थान की टीमों ने अब तक आईपीएल 2024 में 2-2 मैच खेल लिए हैं. मुंबई दोनों में फिसड्डी साबित हुई और राजस्थान ने दोनों मैचों में रॉयल्स की तरह जीत अपने नाम की. मुंबई ने टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. मुकाबले में घरेलू टीम गुजरात ने मुंबई ने 6 रनों से शिकस्त दी थी. फिर मुंबई ने दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनके घरेलू मैदान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला. यह मैच मुंबई ने 31 रनों से गंवाया.

गौरतलब है कि राजस्थान ने इस सीज़न पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला, जिसमें 20 रन से जीत दर्ज की और फिर दूसरे मैच में रॉयल्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुई. इस मैच में राजस्थान ने 12 रन से जीत अपने खाते में डाली.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *