सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

टूटने वाली है मुंबई इंडियंस की टीम! KKR ने सूर्या को दिया कप्तानी का ऑफर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Suryakumar Yadav received unofficial captaincy offer Kolkata knight riders  IPL 2025 | Suryakumar Yadav IPL 2025: टूटने वाली है मुंबई इंडियंस की टीम! KKR  ने सूर्या को दिया कप्तानी का ऑफर

 

टूटने वाली है मुंबई इंडियंस की टीम! KKR ने सूर्या को दिया कप्तानी का ऑफर

सूर्यकुमार यादव की आईपीएल 2025 में टीम बदल सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स से ऑफर मिला है.

आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले टीमें खिलाड़ियों को रिलीज करेंगी. लिहाज कई खिलाड़ियों की टीमें बदलने वाली है. अब मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर एक अहम खबर सामने आयी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई की टीम टूटने वाली है. केकेआर ने सूर्यकुमार यादव को कप्तानी का अनऑफीशियल ऑफर दिया है. अगर सूर्या ने मुंबई का साथ छोड़ा तो वे केकेआर में जा सकते हैं. हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

सूर्या 2018 से मुंबई इंडियंस के साथ हैं. सूर्या को 2018 से 2021 तक 3.20 करोड़ रुपए सैलरी के लिए मिलते थे. इसके बाद 2022 में सैलरी बढ़ा दी गई. अब उन्हें 8 करोड़ रुपए मिलते हैं. लेकिन अब उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले अगर मुंबई रिलीज करती है तो कोलकाता खरीद सकती है. क्रिकेटकीडा की एक खबर के मुताबिक केकेआर ने सूर्या को कप्तानी का ऑफर दिया है. लेकिन उन्होंने अभी इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है. अगर सूर्या केकेआर में गए तो वे कप्तान बन सकते हैं.

Advertisement

पांड्या के कप्तान बनने के बाद बदल गई मुंबई –

मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था. टीम ने पांड्या को कप्तानी सौंपी. हार्दिक के कप्तान बनने के बाद टीम में बदलाव आ गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूर्या समेत कई खिलाड़ी पांड्या की कप्तानी से खुश नहीं थे. पांड्या की कप्तानी का तरीका खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया. रोहित भी इस बात से नाखुश थे. हालांकि मुंबई अब किसे रिलीज करती है और किसे नहीं, यह अभी नहीं कहा जा सकता.

सूर्या का दमदार प्रदर्शन –

सूर्या का अब तक दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है. वे विस्फोटक बल्लेबाज हैं. सूर्या ने 2023 के 16 मैचों में 605 रन बनाए थे. इस दौरान 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए थे. सूर्या ने आईपीएल के अभी तक 150 मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 3594 रन बनाए हैं. सूर्या इस लीग में 2 शतक और 24 अर्धशतक लगा चुके हैं. अहम बात यह भी है कि उन्हें कप्तानी का अनुभव भी हो गया है. सूर्या टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *