सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

IPL 2022, SRH vs MI: हैदराबाद ने मुंबई को 3 रन से हराया, लेकिन मुंबई ने हैदराबाद के प्लेऑफ की राह कर दी मुश्किल

2 मिनट पढ़ें

IPL सीजन 15 का 65वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस हाई-स्कोरिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 3 रनों से हराया। मुंबई इंडियंस के टिम डेविड ने आखिर में तूफानी पारी खेल मैच का रुख बदलने की कोशिश की, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। लेकिन टिम डेविड की इस पारी ने सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में नेट रनरेट की बढ़त लेने से रोक दिया। ये मुकाबला आखिरी ओवर तक चला, जहां हैदराबाद को सिर्फ तीन रन से जीत मिली। ऐसे में अगर 14 अंकों पर प्लेऑफ के क्वालीफिकेशन की बात होगी तो हैदराबाद बाहर हो सकती है। हालांकि के बाद सनराइजर्स हैदराबाद अभी भी पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है लेकिन टेक्निकली उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं। वहीं मुंबई इंडियंस को 13वें मुकाबले में सीजन की 10वीं हार का सामना करना पड़ा। मुंबई टेबल में 6 पॉइंट्स के साथ आखिरी स्थान पर बनी है। 9वें स्थान पर है 13 में से 9 मैच हारने वाली चेन्नई सुपर किंग्स। पांच बार की चैंपियन टीम अब अपना आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी।

इस मैच में टॉस हारकर पहले खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम भी पूरे ओवरों में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 76 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा प्रियम गर्ग ने 42 और निकोलस पूरन ने 38 रन बनाए थे। दूसरी तरफ से मुंबई के लिए टिम डेविड ने 18 गेंदों पर 46 रनों की आतिशी पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *