सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

मुंबई में अभिनेत्री से दुर्व्यवहार करने का आरोपी कैब चालक गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें

फिल्म अभिनेत्री और निर्देशक मनवा नाइक से दुर्व्यवहार करने के आरोपी 24 वर्षीय कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि बांद्रा कुर्ला कॉमप्लेक्स थाने की शाखा ने मध्य मुंबई में एंटोप हिल में रहने वाले आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि ऐप आधारित कैब सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ‘उबर’ के एक चालक ने उनके साथ उस समय बदसलूकी की और धमकी दी जब वह टैक्सी से घर जा रही थीं। मराठी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने शनिवार शाम हुई इस घटना के बारे में अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट लिखा है। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि शहर की पुलिस ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है और आरोपी के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। ‘उबर’ के एक प्रवक्ता बयान में कहा कि यह घटना ‘निंदनीय’ है और उसके सुरक्षा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। प्रवक्ता ने कहा कि चालक को ‘उबर’ ऐप से हटा दिया गया है।

पोस्ट में नाइक ने कहा कि वह शनिवार रात करीब सवा आठ बजे घर जाने के लिए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से कैब में सवार हुईं, लेकिन चालक लगातार फोन पर बात कर रहा था, जिस पर उन्होंने एतराज़ जताया। अभिनेत्री के मुताबिक, कैब चालक ने बीकेसी में लाल बत्ती को लांघ दिया, जिस पर एक यातायात पुलिसकर्मी ने गाड़ी को रोका और उसका फोटो ले लिया। उन्होंने कहा कि चालक यातायात पुलिसकर्मी से बहस करने लगा, तो उन्होंने पुलिसकर्मी से कहा कि वह गाड़ी को जाने दें, क्योंकि उन्होंने उसकी तस्वीर ले ली है। नाइक ने दावा किया कि इस पर कैब चालक गुस्सा हो गया और चिल्लाकर कहने लगा कि क्या वह उसकी तरफ से जुर्माने के 500 रुपये देंगी और उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पोस्ट के अनुसार, उन्होंने चालक से गाड़ी को थाने ले जाने को कहा, लेकिन उसने बीकेसी में एक सुनसान स्थान पर गाड़ी रोक दी। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने ‘उबर सेफ्टी हेल्पलाइन’ पर शिकायत की और जब कंपनी के अधिकारी से बातचीत हो ही रही थी, तो चालक गाड़ी को तेज़ गति से चलाने लगा। नाइक ने कहा कि उन्होंने चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया और किसी को फोन करने लगा। उनके मुताबिक, इसके बाद वह गाड़ी से ही मदद के लिए चिल्लाने लगीं, तो एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों तथा एक ऑटो रिक्शा चालक ने कैब को रुकवाया और उन्हें बचाया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *