सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

IPL 2022: एम एस धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, रविंद्र जडेजा बने नए कप्तान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आईपीएल के 15वें सीजन के शुरू होने से दो दिन पहले ही एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। धोनी के इस फैसले से फैंस काफी निराश हुए हैं। 2008 से लगातार हर सीजन में एमएस धोनी CSK के कप्तान रहे हैं। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली टीम है। एमएस धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स चार बार आईपीएल चैंपियन बनी है। आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स सबसे सफल टीम है। रविंद्र जडेजा इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को लीड करते हुए नजर आएंगे, जबकि महेंद्र सिंह धोनी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने आज एक बयान में कहा, ”महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी टीम के अनुभवी और सबसे पुराने खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया है। जडेजा, जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधत्वि करते रहेंगे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *