सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बिकिनी में फोटो डालने पर ट्रोल हुईं मृणाल ठाकुर, लोगों ने दिलाई ‘सीता रामम’ के कैरेक्टर की याद

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मृणाल ठाकुर ने शेयर की Beach Pics, फोटो देखकर फैंस कह रहे- क्या ये वही सीता है?

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस का प्यार मिल रहा है. हालांकि कुछ लोग इन तस्वीरों पर उन्हें ट्रोल भी करते हुए नजर आ रहे हैं.

मृणाल ठाकुर टीवी से बॉलीवुड तक का सफर पार कर चुकी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर भले ही ना चली हों. लेकिन एक्ट्रेस की एक्टिंग ने फैंस के बीच अपना एक नाम हासिल किया है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सीता रामम की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और अपनी नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस का प्यार मिल रहा है. हालांकि कुछ लोग इन तस्वीरों पर उन्हें ट्रोल भी करते हुए नजर आ रहे हैं.

मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम फैमिली के साथ शेयर किया तस्वीरे 

बीते दिन यानी मंगलवार को अपने मार्च एल्बम की कुछ अनदेखी तस्वीरों को मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम फैमिली के साथ शेयर किया. तस्वीरों में कुछ में मृणाल नीली मोनोकिनी में कैमरे पर पोज देती हुई नजर आईं. इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में वह समुद्र किनारे बैठी हुई दिख रही हैं. वहीं बाकी तस्वीरों में समुद्र, वड़ा पाव और उत्तर भारतीय थाली के टेस्टी खाने की झलक देखने को मिल रही है. इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “फोटो डंप”. इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनपर प्यार लुटा रहे हैं.

Advertisement

“बेहद उदास”

इन तस्वीरों से पहले मृणाल ठाकुर ने अपने फैंस को परेशान कर दिया था, जिसमें उन्हें रोते हुए देखा गया था. तस्वीरों में मृणाल ने एक नोट लिखा, “कल कठिन था. लेकिन आज मैं मजबूत, समझदार और खुश हूं! हर किसी की कहानियों में कुछ ऐसे पन्ने होते हैं, जिन्हें वे ज़ोर से नहीं पढ़ते हैं. लेकिन मैं अपनी कहानी पढ़ना पसंद कर रही हूं.” हालांकि इसके बाद में उन्होंने रोते हुए तस्वीर का किस्सा साफ करते हुए कहा कि यह तस्वीर तब ली गई जब वह “बेहद उदास” महसूस कर रही थीं. हालांकि इन तस्वीरों को देखकर एक्ट्रेस के फैंस उनके लिए चिंता करते हुए नजर आए थे.

वर्कफ्रंट की बात करें, तो मृणाल ठाकुर अगली बार गुमराह में आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखाई देंगी. वहीं इससे पहले वह शाहिद कपूर की जर्सी और दुलकीर सलमान की फिल्म सीता रामम में नर आई थीं. इसमें रश्मिका मंदाना भी नजर आई थीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *