सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

गैंगस्टर एक्ट में एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को रिहा करने का दिया आदेश

2 मिनट पढ़ें
गैंगस्टर एक्ट में एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को रिहा करने का दिया आदेश

गैंगस्टर एक्ट में एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को रिहा करने का दिया आदेश

Advertisement

गैंगस्टर एक्ट में एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को रिहा करने का दिया आदेश

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए ने रिहा करने का आदेश दिया है। गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज था। एक लाख के व्यक्तिगत मुचलके पर रिहाई का आदेश जारी हुआ है। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज था। हालांकि इस आदेश के बाद भी मुख्तार को अन्य गंभीर मामलों के कारण जेल में ही रहना होगा। पूरे मामले पर मऊ पुलिस ने ट्वीट करते हुए ये साफ किया है कि मुख्तार अंसारी अभी जेल से नहीं छूटेंगे। इसके कारण में मऊ पुलिस की तरफ से कई जनपदों में दर्ज उनके खिलाफ 12 केस का जिक्र किया है।

मुख्तार अंसारी को रिहा करने की अर्जी को स्वीकार कर लिया

मुख्तार अंसारी के प्रार्थना पत्र पर उनके अधिवक्ता दारोगा सिंह और अभियोजन पक्ष को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए ने मुख्तार अंसारी को रिहा करने की अर्जी को स्वीकार कर लिया। मुख्तार अंसारी को एक लाख रुपये के निजी मुचलका दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया। साथ रिहाई संबंधित निर्देश अभिलंब बांदा जेल भेजे जाने का आदेश दिया। गैंगस्टर एक्ट के मामले मे बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया था।

Advertisement

वह 9 सितंबर 2011 से लगातार न्यायिक अभिरक्षा में है

प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया था कि दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के गैंगस्टर एक्ट के मामले में वह 9 सितंबर 2011 से लगातार न्यायिक अभिरक्षा में है। उक्त मामले में अधिकतम 10 वर्ष की सजा का प्रावधान है। उससे ज्यादा समय से उक्त मामले में वह जेल में बंद है। कहा गया था कि उपरोक्त मामले में उसकी निरूद्धी अब वैधानिक नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *