सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सौ से अधिक बैठकें समस्याओं को ले जनता के साथ कर चुके हैं सांसद गौतम गंभीर

3 मिनट पढ़ें
सौ से अधिक बैठकें समस्याओं को ले जनता के साथ कर चुके हैं सांसद गौतम गंभीर

सौ से अधिक बैठकें समस्याओं को ले जनता के साथ कर चुके हैं सांसद गौतम गंभीर

Advertisement

सौ से अधिक बैठकें समस्याओं को ले जनता के साथ कर चुके हैं सांसद गौतम गंभीर

 – हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली, सांसद गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली के मतदाताओं से सीधा संवाद करने के लिए “गौतम कनेक्ट” कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का आयोजन शाहदरा जिले के झिलमिल वार्ड  के निवासियों के साथ किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में सांसद गौतम गंभीर ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारी से उनका तत्काल समाधान करने को कहा. एमसीडी, डीडीए, दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, पीडब्ल्यूडी, बीएसईएस, डीजेबी, डीयूएसआईबी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, क्षेत्र एसडीएम और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का आयोजन निगम पार्षद पंकज लूथरा ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लता गुप्ता , अनिल गुप्ता , मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल , पंकज कोचर , गौरव चौधरी , मनोज चौधरी विनीत जैन और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय निवासियों ने सांसद को गंदे पेयजल व टूटी सड़कों की समस्या व साफ-सफाई से अवगत कराया , अतिक्रमण को लेकर
मतदाताओं ने सवाल उठाए ।इस मौके पर सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि “मेरा हमेशा से पारदर्शिता में दृढ़ विश्वास रहा है। इसके लिए आमने-सामने बैठकर उन लोगों से सीधे बात करने की जरूरत है, जिन्होंने मुझे चुना है। मैं साझा करता हूं कि हमने निर्वाचन क्षेत्र के लिए क्या हासिल किया है जैसे गाजीपुर लैंडफिल को कम करना, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नवीनीकरण, सामुदायिक रसोई, पुस्तकालय, स्मॉग टावर आदि स्थापित करना और लोग अपनी शिकायतों को साझा करते हैं जिन्हें हम तुरंत हल करने का प्रयास करते हैं। यही गौतम कनेक्ट के बारे में है। मुझे खुशी है कि हमने पिछले 3.5 वर्षों में ऐसी 100 से अधिक बैठकें आयोजित की हैं और मैं पूर्वी दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए और भी बहुत कुछ करने का इरादा रखता हूं। मणिपुर की घटना पर सांसद गौतम गंभीर ने कहा की ये दिल दहलाने घटना है । हालांकि दूसरे दिन ही प्रधानमंत्री जी ने तुरंत इस घटना के बारे में कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी । लेकिन विपक्ष का रवैया पर सवाल भी उठाए । सांसद गौतम गंभीर का कहना है कि विपक्ष को दर्द से मतलब नहीं वो इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहते हैं ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *