सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

मध्य प्रदेश में अपनी बीमारी से परेशान बीजेपी नेता ने, दो बेटों और पत्नी के साथ की आत्महत्या

2 मिनट पढ़ें

भाजपा के विदिशा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि यहां बंटी नगर इलाके में रहने वाले मिश्रा वर्तमान में भाजपा के विदिशा नगर मंडल के उपाध्यक्ष थे और वह पार्टी के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं। कल शाम लगभग छह बजे मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘ईश्वर दुश्मन के बच्चों को भी यह ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्राफी बीमारी न दे।’ यह देखकर परिचित घर पहुंचे तो उन्होंने संजीव मिश्रा (45), उनकी पत्नी नीलम मिश्रा (42) और दो पुत्रों अनमोल (13) एवं सार्थक (7) को अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर चारों की मौत हो गई। विदिशा जिलाधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया, ‘‘मिश्रा के दोनों पुत्रों को डीएमडी नाम की आनुवांशिक बीमारी थी जिसका कोई इलाज नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मिश्रा ने लिखा है कि वह अपने बच्चों को नहीं बचा पा रहे हैं, इसलिए अब वह जीवित नहीं रहना चाहते हैं। भार्गव ने बताया, ‘‘सल्फास खाने के कारण मिश्रा, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।’’ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि डीएमडी मांसपेशियों की कमजोरी से जुड़ी एक अनुवांशिक एवं गंभीर बीमारी है जो समय के साथ बिगड़ती जाती है। डीएमडी मुख्य रूप से लड़कों को प्रभावित करता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *