सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

तीन सौ से ज्यादा सेवादल कार्यकर्ता रहेंगे मुस्तैद जनसभा स्थल पर : सुनील कुमार

2 मिनट पढ़ें
तीन सौ से ज्यादा सेवादल कार्यकर्ता रहेंगे मुस्तैद जनसभा स्थल पर : सुनील कुमार

तीन सौ से ज्यादा सेवादल कार्यकर्ता रहेंगे मुस्तैद जनसभा स्थल पर : सुनील कुमार

Advertisement

तीन सौ से ज्यादा सेवादल कार्यकर्ता रहेंगे मुस्तैद जनसभा स्थल पर : सुनील कुमार

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : कल दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी रामलीला मैदान में होने जा रही कांग्रेस की विशाल जनसभा के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवादल नें भी कमर कस रखी है | यह कहना है दिल्ली कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सुनील कुमार का | सुनील कुमार बताते हैं जनसभा स्थल पर सेवादल के तीन सौ से ज्यादा कार्यकर्ता व्यवस्था सम्भालेंगें | सुनील कुमार नें बताया प्रवेश द्वार से लेकर विभिन्न द्वारों पर सेवादल के कार्यकर्ता व्यवस्था देखेंगे इसके अलावा विशाल मंच पर भी सेवादल कार्यकर्ता व्यवस्था सम्भालेंगें |

Advertisement

सुनील कुमार कहते है इस बाबत दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भी सेवादल की बैठक ले चुके हैं | सुनील कुमार ने बताया उन्होंने भी जिला स्तर पर सेवादल पदाधिकारियों की कई बैठक ली है और वे अपनी टीम के साथ लगातार संपर्क में है | सुनील कुमार कहते है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे  की जनसभा को ले कांग्रेस वर्करों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है | वे बताते हैं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी नें करीब बीस हजार लोगो को जनसभा के लिए पास वितरित किये हैं | सुनील कुमार कहते हैं गीता कालोनी का रामलीला मैदान तो पूरी  तरह से भरा होगा रामलीला मैदान के बाहर भी हजारों लोग जमा होंगे | उन्होंने बताया रामलीला मैदान के कई किलोमीटर के दायरे में प्रदेश कांग्रेस नें जनसभा को सुनने की व्यवस्था की है | सेवादल के कार्यकर्ता वहां भी व्यवस्था स्म्भालेगें | सुनील कुमार कहते हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा आम  जनमानस भी भारतीय जनता पार्टी तथा आम आदमी पार्टी की सरकारों से नाखुश  है और दिल्ली के लोग आज भी शीला दीक्षित के शासन को याद करते हैं लिहाजा कल होने वाली कांग्रेस की  जनसभा जनसैलाब में नजर आएगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *