सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की पोल खोल दी मानसून नें : दीपक गाबा 

2 मिनट पढ़ें
केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की पोल खोल दी मानसून नें : दीपक गाबा 

केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की पोल खोल दी मानसून नें : दीपक गाबा 

Advertisement

केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की पोल खोल दी मानसून नें : दीपक गाबा 

नई दिल्ली ( सी.पी,एन,न्यूज़  ) : जिस तरह से मानसून की पहली बरसात में ही दिल्ली झीलों का शहर बन गई  और पूरी राजधानी जलमग्न हो गई तथा दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के नालों की सफाई के दावे तार-तार दिखे की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तथा जिम्मेदार लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए |

यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते है यह घोर लापरवाही तथा बड़ा घोटाला है और इसमें भ्रष्ट अभियंताओं के साथ-साथ सरकार में बैठे उनके आकाओं का भी हाथ और भागेदारी है | उन्होंने कहा  प्रत्येक वर्ष डिस्लिटिंग के नाम पर करोड़ो का बजट भ्रष्टाचार की भेट चढ़ जाता है और दिल्ली के नालों और नालियों की गाद निकालने का काम सिर्फ दस्तावेजों तक ही सीमित रह जाता है। दीपक गाबा कहते हैं दिल्ली में हुई तेज बारिश के बाद जलमग्न हुई सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ और जीवन अस्त-व्यस्त हो गया बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने वाली एजेंसियां बोनी नजर आई तो दिल्ली के लाखों लोग परेशान हुए | दिल्ली की कई सड़कें लबालब नजर आई  तो कई कॉलोनियों के घरों में पानी घुस गया दीपक गाबा नें  इस स्थिति के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि वर्षभर सफाई व्यवस्था लचर रहती है जिसके कारण पूरे वर्ष कई कालोनियों में घरों से निकलने वाला गंदा पानी खाली प्लाटों एवं सड़कों पर भरा रहता है जिससे कई जल जनित बीमारियां पैदा होती है और
भूजल भी जहरीला होता है  दिल्ली सरकार के बड़े नालों की अनियमित सफाई के चलते ही मौजूदा जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है दिल्ली सरकार के नालों की सफाई कागजों में हो रही है जिसका खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही है |

Advertisement

दिल्ली सरकार के कुछ मंत्री जेल में हैं तो बाकी के मंत्री  आरोप प्रत्यारोप की राजनीति में व्यस्त इसलिए दिल्ली की जनता बारिश से होनेवाली परेशानी से पस्त है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *