सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Monica Pant BJP: मोनिका पंत नें जताया पार्टी नेतृत्व का आभार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Monica Pant BJP: मोनिका पंत नें जताया पार्टी नेतृत्व का आभार

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम के उपमहापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आनंद विहार क्षेत्र से पार्षद मोनिका पंत को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है कि पार्टी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के योग्य समझा। मोनिका ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह विशेष रूप से वरिष्ठ नेतृत्व और प्रदेश संगठन की आभारी हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया कहा कि उनकी प्राथमिकता जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना और नगर निगम के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना होगा आश्वासन दिया कि वह पूरी निष्ठा
और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं और इसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित होती है उन्होंने विपक्ष के दावों को निराधार बताते हुए कहा कि पार्टी संगठन एकजुट होकर कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और जनता के विश्वास पर खरा उतरना है वे सभी के सहयोग से अपने कर्तव्यों को सफलतापूर्वक निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *