सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मोहम्मद शमी के भाई कैफ ने मचाया कोहराम, बंगाल के गेंदबाजों ने यूपी को 60 रनों पर किया ढेर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मोहम्मद शमी के भाई कैफ ने मचाया कोहराम, बंगाल के गेंदबाजों ने यूपी को 60 रनों पर किया ढेर

मोहम्मद शमी के बाद मोहम्मद कैफ रणजी ट्रॉफी में बंगाल का हिस्सा हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ घातक बॉलिंग करते हुए 4 विकेट लिए.

रणजी ट्रॉफी 2023-24 में उत्तर प्रदेश और बंगाल के बीच मैच खेला जा रहा है. यह मुकाबला शुक्रवार से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू हुआ है. बंगाल ने मोहम्मद कैफ को टीम का हिस्सा बनाया है. वे प्लेइंग इलेवन में भी शामिल हैं. कैफ टीम इंडिया के स्टार बॉलर मोहम्मद शमी के भाई है. कैफ ने इस मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. बंगाल के खिलाफ पहले बैटिंग करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम महज 60 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई.

उत्तर प्रदेश की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरी. इस दौरान आर्यन जुयाल और समर्थ सिंह ओपनिंग करने आए. आर्यन 11 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें सिंधु जायसवाल ने आउट किया. इसके बाद बंगाल को दूसरा विकेट कैफ ने दिलाया. कैफ ने समर्थ को शिकार बनाया. समर्थ ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 13 रन बनाए. कैफ ने इसके बाद सौरभ कुमार, भुवनेश्वर कुमार और अंकित राजपूत को आउट किया.

Advertisement

कैफ ने इस मुकाबले में 5.5 ओवरों में महज 14 रन दिए. इसके साथ ही 4 विकेट झटके. कैफ अपनी घातक बॉलिंग की वजह से चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. उन्होंने इसी साल डेब्यू किया है. कैफ इससे पहले लिस्ट ए के 9 मैच खेल चुके हैं. इसमें 12 विकेट लिए हैं.

बता दें कि यूपी के बाद बंगाल की टीम बैटिंग करने मैदान पर उतरी. उसने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान के साथ 95 रन बनाए. सौरव पॉल 13 रन बनाकर आउट हुए. सुदीप कुमार खाता तक नहीं खोल सके. कप्तान मनोज तिवारी 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अभिषेक पोरेल 12 रन बनाकर आउट हुए. यूपी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट लिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *