सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Yamuna Cleaning Campaign: विशेष यमुना सफाई अभियान की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक ओमप्रकाश अग्रवाल और संदीप कपूर

2 मिनट पढ़ें

Yamuna Cleaning Campaign: विशेष यमुना सफाई अभियान की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक ओमप्रकाश अग्रवाल और संदीप कपूर

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश द्वारा 14 जून को विशेष यमुना सफाई अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधायक ओमप्रकाश अग्रवाल और दिल्ली डेम्स कमेटी के अध्यक्ष संदीप कपूर ने आईटीओ स्थित हाथी घाट का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान दिल्ली सरकार, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, फ्लड कंट्रोल विभाग, दिल्ली पुलिस तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के साथ अभियान की रूपरेखा, व्यवस्था और जनभागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा 14 जून को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर यमुना की स्वच्छता और संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा दिल्ली प्रदेश ने राजधानी वासियों से अपील की है कि वे 14 जून को प्रातः 7:00 बजे आईटीओ स्थित हाथी घाट पहुंचकर यमुना सफाई अभियान में सहभागी बनें और स्वच्छ एवं निर्मल यमुना के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *