विधायक सुरेन्द्र कुमार ने किया हर्ष विहार में रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास
एक करोड़ 80 लाख रुपए की आएगी लागत
नई दिल्ली ( सहन्स्रपाल ) : गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र के हर्ष विहार में विधायक सुरेन्द्र कुमार के अथक प्रयासों से मेन 33 फूटा थाना रोड का एक करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य का शिलान्यास किया गया | विधायक चौधरी सुरेंद्र कुमार ने क्षेत्र वासियों के हाथों विकास कार्य का शिलान्यास कराया | स्थानीय निवासियों का कहना था चौधरी सुरेंद्र कुमार ने एक करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से मेन 33 फूटा थाना रोड के विकास कार्य का शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है, इस मौके पर समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है! और अब इस रोड के निर्माण से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, यातायात सुगम होगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी |

चौधरी सुरेंद्र कुमार ने कहा गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है | सड़क, सीवर, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे आवश्यक विकास कार्यों के माध्यम से जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध करना ही उनका संकल्प है | वे इस योजना को लेकर काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, लेकिन इस काम में कई तरह के विलंब हुए जिसके कारण यह योजना कुछ देर से पूरी हो रही है, लेकिन देर आए दुरुस्त आए |

अब 6 माह में यह सारा काम पूरा कर लिया जाएगा और लोगों को काफी समय से हो रही समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा विधायक ने मौके पर यह भी कहा कार्य पूरा हो जाने के बाद क्षेत्र के लोगों को भी बहुत सारी सौगातें देने का काम करेंगे और इस क्षेत्र में विकास कार्यों की धाराओं को कभी नहीं रुकने देंगे | इस मौके पर आर डबलू ऐ पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग डॉक्टर इंद्रजीत, राजू नेता, चंदीलाल, गीता सेन, जगदीश, कपिल कात्यान, ओमवीर, चरणसिंह, सुभाष, प्रतीक गुप्ता, लवलेश, और क्षेत्र के गण मान्य व्यक्तियों ने विधायक को फूल माला पहनाकर अभिनंदन और धन्यवाद किया |


