Home दिल्ली-एनसीआर दिलशाद गार्डन के जिला पार्क का निरीक्षण किया विधायक संजय गोयल ने...

दिलशाद गार्डन के जिला पार्क का निरीक्षण किया विधायक संजय गोयल ने पार्षद वीर सिंह पंवार भी रहे साथ

0
139
विधायक संजय गोयल
दिलशाद गार्डन के जिला पार्क का निरीक्षण किया विधायक संजय गोयल ने पार्षद वीर सिंह पंवार भी रहे साथ

दिलशाद गार्डन के जिला पार्क का निरीक्षण किया विधायक संजय गोयल ने पार्षद वीर सिंह पंवार भी रहे साथ

नई दिल्ली ( सेंसर पाल ) : शाहदरा विधानसभा से विधायक संजय गोयल ने दिलशाद गार्डन डियर पार्क का निरीक्षण किया।नाले की समस्या को लेकर विधायक संजय गोयल ने डी डी ए और पीडब्ल्यूडी दोनों अधिकारियों से चर्चा की, उन्होंने कहा कि हमने इस बार संकल्प लिया है कि शाहदरा विधानसभा में जल भराव ना हो। क्योंकि पिछली बार एल पॉकेट में जल भराव हो गया था। क्योंकि यह नाला जो है पीछे सीमापुरी विधानसभा अन्य विधानसभाओं से पानी आता है ओवरफ्लो होने की वजह से पानी भर गया था।

जो नाले की स्लैप है वह बहुत पुरानी डली हुई हैं। हम चाहते हैं कि स्लैप को तोड़कर पूरी तरह से सफाई हो इसलिए डी डी ए और पीडब्ल्यूडी दोनों अधिकारियों को बुलाया गया है और मैं समझता हूं कि जल्दी ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा कि इस नाले को डी डी ए या पीडब्ल्यूडी दोनों में से किसके पास जाएगा यह जिसका भी काम है उसे दिया जाएगा मेरा मानना है कि जो पानी भरने की समस्या है उसका समाधान होना चाहिए उन्होंने कहा इसके लिए पार्षद वीर सिंह पवार जो डी डी ए के मेंबर भी है।

उन्होंने और हमने मिलकर डी डी ए और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुलाया है और जल्द ही इस पर बैठक बुलाई जाएगी और यह निर्णय होगा कि इस नाले की सफाई कौन करेगा | संजय गोयल ने विश्वास दिलाया है कि ना तो सीमापुरी में, ना ही एल पॉकेट की दिलशाद गार्डन में पानी भरेगा जल्दी ही लोगों को इस समस्या से समाधान मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को एक साल पूरा हो हो रहा है |

शाहदरा विधानसभा में सात अंडर पास हैं उनमें से किसी भी अंडर पास में पानी नहीं भरा ना हीं किसी कॉलोनी में पानी भरा पार्षद वीर सिंह पवार ने कहा कि एक पीडब्ल्यूडी की ड्रेन आती है जो कि दिलशाद गार्डन के पीडब्ल्यूडी की लाइन जो नाला है डियर पार्क दिलशाद गार्डन वार्ड नंबर 217 में गिरता है। सीमापुरी विधानसभा से जो डेन आती है वह शाहदरा विधानसभा पड़ती है और डियर पार्क रुक जाती है। अब उसमें प्रॉब्लम यह है कि कोई भी एजेंसी इसको अपने को नहीं कहती कि यह मेरा है। इस पर बात करने के लिए विधायक संजय गोयल और मैं और सभी अधिकारी यहां आए थे उसका हल निकालने के लिए विचार विमर्श किया गया तो यह तय हुआ कि एक बड़ी बैठक दोनों डिपार्टमेंट की डी डी ए हेड क्वार्टर में बुलाई जाएगी, और उसमें से यह हल निकलेगा कि इस पर मालिकाना हक किसके पास रहेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here