Home दिल्ली-एनसीआर विधायक डॉ.अनिल गोयल नें तेरापंथ संस्था के साथ मिलकर लगाया रक्तदान शिविर

विधायक डॉ.अनिल गोयल नें तेरापंथ संस्था के साथ मिलकर लगाया रक्तदान शिविर

0
53
विधायक डॉ.अनिल गोयल
विधायक डॉ.अनिल गोयल नें तेरापंथ संस्था के साथ मिलकर लगाया रक्तदान शिविर

विधायक डॉ.अनिल गोयल नें तेरापंथ संस्था के साथ मिलकर लगाया रक्तदान शिविर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कृष्णा नगर में विधायक डॉक्टर अनिल गोयल व तेरापंथ संस्था ने मिलकर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के 75 वें जन्म दिवस पर 100 से ज्यादा लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इस कैंप में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर विधायक डॉ गोयल ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री का जन्मदिन है और इस मौके पर ब्लड डोनेशन का कैंप आयोजित किया गया है जिसका उद्घाटन दिल्ली भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा ने किया ,जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी को घटाकर और देश को तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनाने की तरफ तेजी से कदम उठाए हैं उसके लिए पूरा देश उन्हें धन्यवाद दे रहा है।

डॉ.अनिल गोयल नें बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति 18 से 60 वर्ष की उम्र तक ब्लड डोनेट कर सकता है ,तीन व्यक्तियों की जान बचा सकता है ,और अगर कोई किडनी से संबंधित बीमारी है, एक साल के अंतराल में किसी कुत्ते ने काटा हो या कोई वैक्सीन लगवाई हो तो ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में महेश अरोड़ा ,पार्षद संदीप कपूर ,विधायक प्रतिनिधि वरुण जैन, दीपक मल्होत्रा ,तेरापंथ समाज के पदाधिकारी, रविन्द्र परमार, संजय वलेचा व स्थानीय जनता मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here