Home दिल्ली-एनसीआर 17 साल बाद मुख्य मार्ग निर्माण का शिलान्यास किया विधायक अजय महावर...

17 साल बाद मुख्य मार्ग निर्माण का शिलान्यास किया विधायक अजय महावर नें

0
82
अजय महावर
17 साल बाद मुख्य मार्ग निर्माण का शिलान्यास किया विधायक अजय महावर नें

17 साल बाद मुख्य मार्ग निर्माण का शिलान्यास किया विधायक अजय महावर नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घोंडा विधानसभा में विधायक अजय महावर द्वारा मेन रोड तीसरा पुस्ता, जगजीत नगर में सड़क निर्माण तथा शिव मंदिर के पास तीसरा पुस्ता स्थित नाले पर लोहे की जाली लगाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। यह मुख्य मार्ग लगभग 17 वर्षों के बाद बनाया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी। इस मुख्य सड़क निर्माण कार्य को करीब 1.84 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा, जबकि नाले पर सुरक्षा की दृष्टि से लोहे की जाली लगाने का कार्य लगभग 2.50 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

शिलान्यास के अवसर पर विधायक अजय महावर ने कहा कि सड़क निर्माण से पूर्व उन्होंने इस मार्ग पर इंड्राप्रस्थ गैस लिमिटेड की गैस पाइपलाइन का कार्य पूर्ण कराया, जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय क्षेत्रवासियों से किया गया यह वादा पूरा किया गया है, ताकि सड़क बनने के बाद गैस पाइपलाइन के लिए दोबारा सड़क को तोड़ने की आवश्यकता न पड़े।

उनके अनुसार, यह कदम भविष्य की असुविधाओं से बचाव और टिकाऊ विकास की दिशा में उठाया गया है। शिलान्यास कार्यक्रम तीसरा पुस्ता, जगजीत नगर स्थित नाले की पुलिया के पास आयोजित किया गया। विधायक अजय महावर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में व अच्छी गुणवत्ता से पूरा करने के निर्देश दिए। शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष उपाध्याय, कविता शर्मा, रामनरेश पराशर, जितेंद्र भदौरिया, हरीश शर्मा, मनोज परिहार, श्रीभगवान शर्मा, विजय चौधरी, जसवंत रावत, प्रोमिला सैन, अनिल सैन, राहुल पाराशर, संजीव कश्यप, सुरेंद्र सिंह बबली, योगेंद्र राजोरा, पद्मावती मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here