घोंडा की अम्बेडकर बस्ती में विकास कार्यों का शिलान्यास किया विधायक अजय महावर नें
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घोंडा विधानसभा क्षेत्र स्थित अम्बेडकर बस्ती में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्र में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की गैस पाइपलाइन बिछाने तथा आंतरिक गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास घोंडा के विधायक अजय महावर द्वारा किया गया।
जानकारी के अनुसार, अम्बेडकर बस्ती में लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित गैस आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही, करीब 1.9 करोड़ रुपये की लागत से गलियों के निर्माण एवं सुधार कार्य कराए जाएंगे, जिससे जलभराव और आवागमन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विधायक अजय महावर ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इन परियोजनाओं के पूरा होने से अम्बेडकर बस्ती के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार होगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद प्रीति गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सचिन छजलाना, दिनेश धामा, हरीश शर्मा, विजय चौधरी, राकेश देवल, महक सिंह जाटव, विपिन शर्मा, दिनेश अच्छवान, पवन त्यागी, मनोज गौतम, शीतल शुक्ला, अमित गोस्वामी, मेहर सिंह कपिल, निशा मिश्रा, कृष्णा कश्यप, विशेष माहेश्वरी सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। शिलान्यास कार्यक्रम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप आयोजित किया गया।



