घोंडा विधानसभा में विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया विधायक अजय महावर नें
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घोंडा विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं शहरी अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में अनेक विकास कार्यों का सफलतापूर्वक शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इन कार्यक्रमों का नेतृत्व क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अजय महावर ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत X-ब्लॉक, ब्रह्मपुरी में गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास संपन्न हुआ। यह परियोजना क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
इसी क्रम में डी ब्लॉक, भजनपुरा में गली संख्या 8, 14 तथा गली संख्या 20 (लिंक मार्ग) के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया तथा गली संख्या 7E के निर्माण पूर्ण होने के उपरांत उसका विधिवत लोकार्पण भी किया गया। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा, सुरक्षा एवं नागरिक जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की अपेक्षा है।

इन विकास कार्यक्रमों के अवसर पर पार्षद रेखा रानी, पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, कविता शर्मा, राकेश देवल, हरीश शर्मा, जितेंद्र भदौरिया, दिनेश जोशी, रामवती कश्यप, विपिन शर्मा, डॉ दीपमाला, ममता जोशी, राकेश मित्तल, राहुल तिवारी, ब्रजमोहन शर्मा, सचिन चौहान, विजय चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
घोंडा विधानसभा में संपन्न हुए ये विकास कार्य समग्र शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं के सशक्तिकरण तथा जन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक ठोस और दूरगामी कदम के रूप में देखे जा रहे हैं।



