सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

BJP training programme 2026: वैचारिक अधिस्ठान विषय पर विचार रखे विधायक अजय महावर नें

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP training programme 2026: वैचारिक अधिस्ठान विषय पर विचार रखे विधायक अजय महावर नें

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार):पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक अभियान की
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी और सभापुर मंडलों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां विधायक अजय महावर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। ब्रह्मपुरी मंडल में दूसरे सत्र और सभापुर मंडल में पहले सत्र के दौरान उन्होंने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे।

Advertisement

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत एकात्म मानववाद की विचारधारा आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की मजबूती केवल संख्या से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और समर्पण से तय होती है। विधायक ने कहा कि देशभर में इस प्रकार के सत्र आयोजित कर कार्यकर्ताओं को एक साझा विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के भीतर राष्ट्र सेवा का भाव और संगठन के प्रति समर्पण को और अधिक मजबूत करना है।
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की सदस्याएं मौजूद रहीं। सभापुर मंडल के सत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और वैचारिक विषयों पर चर्चा की।
गौरतलब है कि विधायक अजय महावर उत्तर भारत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के प्रभारी भी हैं। उनके नेतृत्व में यह अभियान लगातार विस्तार ले रहा है और विभिन्न राज्यों में संगठन को वैचारिक रूप से मजबूत करने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *