सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

स्ट्रोक से रिकवर होने के बाद वेकेशन के लिए गए मिथुन चक्रवर्ती, बहू मदालसा-बेटे मिमोह संग आए नजर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

स्ट्रोक से रिकवर होने के बाद वेकेशन के लिए गए मिथुन चक्रवर्ती, बहू मदालसा-बेटे मिमोह संग आए नजर

मदालसा शर्मा ने एक फोटो शेयर की है, इसमें वो ससुर मिथुन चक्रवर्ती के साथ पोज करती दिख रही हैं. फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- फैमिली लव.

दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को स्ट्रोक की वजह से 10 फरवरी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. वो 12 फरवरी को डिस्चार्ज हो गए थे और रिकवर कर रहे थे. अब एक्टर ठीक होकर वेकेशन के लिए चले गए हैं. मिथुन बेटे मिमोह और बहू मदालसा के साथ वेकेशन के लिए गए हैं.

बहू-बेटे के साथ दिखे मिथुन

मिथुन की बहू और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने इसकी झलक दिखाई है. उन्होंने एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में मिमोह-मिथुन और मदालसा फ्लाइट में बैठे दिख रहे हैं. फोटो में मिथुन काला चश्मा और मास्क लगाए फोन हाथ में लिए दिख रहे हैं. उन्होंने सिर पर कैप भी लगाई है और शॉल भी ओढ़ी हुई है. फोटो के कैप्शन में मदालसा ने लिखा- फैमिली लव. साथ ही फ्लाइट की इमोजी बनाई है.

Advertisement

मिथुन की फोटो देख फैंस उनसे तबियत के बारे में पूछ रहे हैं. साथ ही उन्हें अपना ख्याल रखने के लिए भी बोल रहे हैं.

बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती की तबियत अब ठीक है. जब मिथुन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था तो एक्टर ने कहा था- मैं बिल्कुल ठीक हूं. कोई परेशानी नहीं है. मुझे मेरे खाने पर कंट्रोल करना होगा और जल्द काम भी शुरू कर सकता हूं. इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती को पीएम मोदी ने भी फोन करके हाल-चाल पूछा था. साथ ही अपनी सेहत का ख्याल न रखने के लिए पीएम मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती को डांट भी लगाई थी.

वहीं मिथुन की बहू मदालसा की बात करें तो वो फिलहाल टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा में दिख रही हैं. इस शो में वो काव्या के रोल में हैं. शो में पहले वो ग्रे कैरेक्टर में थीं, लेकिन अब वो पॉजिटिव रोल में आ गई हैं. काव्या के रोल में मदालसा को फैंस काफी पसंद करते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *