सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

सोनपुर के पंजाब नेशनल बैंक से बदमाशों ने लूटे 12 लाख रुपये, दो सुरक्षागार्ड को मारी गोली, एक की मौत

2 मिनट पढ़ें

बिहार के सोनपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट, 5 बदमाशों ने लूटे लाखों रुपए, सुरक्षाकर्मी को मारी गोली

बिहार के सोनपुर में अपराधियों ने बैंक लूट के दौरान 1 सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

सारण(बिहार) के सोनपुर से अपराधी ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. डीआरएम कार्यालय के समीप पीएनबी शाखा से बाइक सवार लगभग 5 अपराधियों ने करीब 12 लाख रुपए कैश लूट ली है. वहीं, मौके पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की है. इस घटना में एक चौकीदार की गोली लगने से मौत हो गई है, तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मचा हड़कंप

सोनपुर में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस की टीम जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. लेकिन घटना के बाद अपराधियों के मनोबल का अंदाजा लगाया जा सकता है. अपराधियों ने यहां बड़े आराम से लाखों रुपए लूटपाट के बाद गोलीबारी कर सुरक्षा में तैनात चौकीदार की हत्या कर दी और कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए आराम से निकल गए.

वहीं, घायल चौकीदार को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. पुलिस ने सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है. लूटपाट की इस घटना के बाद आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है. इस बड़ी वारदात के बाद एक बार फिर कहा जा सकता है कि अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी है और बिहार के कानून व्यवस्था पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *