सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

वाराणसी में नाबालिग के साथ रेप, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस बोली- अपराध का अड्डा…

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Accused of raping a minor girl, Case registered against the youth who came  to sister's house in Varanasi; Police engaged in investigation | नाबालिग  लड़की के साथ रेप का आरोप: वाराणसी में

 

वाराणसी में नाबालिग के साथ रेप, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस बोली- अपराध का अड्डा…

बड़ागांव थाना अंतर्गत हुई इस घटना को लेकर डीसीपी गोमती जोन मनीष शांडिल्य ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि – बड़ागांव थाना अंतर्गत एक मामला संज्ञान में आया है .

वाराणसी जनपद में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें जौनपुर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. युवक का नाम नशीम अली बताया जा रहा है. इस मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और रिमांड पर लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया है. इस घटना को लेकर बड़ागांव सहित जनपद में हड़कंप की स्थिति है. वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर अब सियासत भी शुरू हो चुकी है, जब कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया है.

‘युवक ने वीडियो वायरल करने की दी धमकी’

Advertisement

बड़ागांव थाना अंतर्गत हुई इस घटना को लेकर डीसीपी गोमती जोन मनीष शांडिल्य ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि – बड़ागांव थाना अंतर्गत एक मामला संज्ञान में आया है. जौनपुर के रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने जनपद के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार घटना 19 अगस्त की है और पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 20 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहां उस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है. पीड़िता और युवक एक दूसरे को तकरीबन 2 सालों से जानते थे और आरोप यह भी है कि युवक द्वारा जबरदस्ती वाराणसी के ही एक होटल पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इस घटना का वीडियो भी बनाया गया.

‘कांग्रेस ने महिला सुरक्षा को लेकर खड़ा किया अपरासवाल’

वहीं इस मामले को लेकर अब कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा किया है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए अजय राय ने लिखा है कि जनपद अपराध का अड्डा बन गया है. यहां महिलाओं के आबरू का श्मशान बन गया है. हर तरह का अवैध कारोबार भी जमकर हो रहा है. कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *