Home क्राइम पालघर जिले में नाबालिग लड़की से 11 लोगों ने किया गैंगरेप पांच...

पालघर जिले में नाबालिग लड़की से 11 लोगों ने किया गैंगरेप पांच गिरफ्तार

0
158

मुंबई से सटे पालघर जिले के माहिम इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है और इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले में सातपाटी पुलिस ने पांच आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य छह आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पालघर तालुका के माहिम इलाके में पाणेरी के पास एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को कुछ युवक जबरन सुनसान जगह पर ले गए। उसके बाद 11 युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती गैंगरेप किया। पीड़ित नाबालिग लड़की ने माहिम थाने में प्रताड़ना देने वाले युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा कि सातपाटी सागरी पुलिस थाने में पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है और माहिम क्षेत्र सातपाटी सागरी थाने के तहत माहिम चौकी क्षेत्र में आता है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और छह आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी पालघर तालुका के माहिम हनुमान पाड़ा टेम्भी सफाले वडराई इलाके के रहने वाले हैं और यह भी पता चला है कि ज्यादातर युवा नशे के आदी हैं। सातपाटी पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पीड़ित किशोरी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके साथ 8 लोगों ने माहिम समुद्र के किनारे स्थित एक बंद पड़े बंगले में बलात्कार किया। इसके बाद दूसरे दिन उसे झाड़ियों में ले गए, जहां उन्होंने फिर से बलात्कार किया। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे, एक लड़के ने उसे अपराध स्थल से लगभग 2 किमी दूर एक अन्य सुनसान जगह पर छोड़ दिया। उसने और अन्य लोगों ने उसे यौन शोषण के बारे में बोलने के खिलाफ चेतावनी दी। पुलिस ने कहा कि लड़की ने अपने पुरुष मित्र का नाम बताया। उसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने लड़की को ब्लैकमेल करने के लिए यौन क्रिया की वीडियो क्लिप बनाई थी। आरोपियों द्वारा वारदात में इस्तेमाल किए गए कपड़े अभी तक बरामद नहीं किए जा सके हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here