सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पंजाब के सीएम Bhagwant Mann से मिले Mika Singh, बोले- मुझे लगा वे मुख्यमंत्री बनने के बाद बदल गए होंगे

2 मिनट पढ़ें
पंजाब के सीएम Bhagwant Mann से मिले Mika Singh, बोले- मुझे लगा वे मुख्यमंत्री बनने के बाद बदल गए होंगे

पंजाब के सीएम Bhagwant Mann से मिले Mika Singh, बोले- मुझे लगा वे मुख्यमंत्री बनने के बाद बदल गए होंगे

Advertisement

पंजाब के सीएम Bhagwant Mann से मिले Mika Singh, बोले- मुझे लगा वे मुख्यमंत्री बनने के बाद बदल गए होंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सिंगर मीका सिंह ने मुलाकात की। मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर इस बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पंजाब सीएम की तारीफ करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया। मीका सिंह ने कहा, ‘माननीय मुख्यमंत्री और हमारे आदरणीय भगवंत मान जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। वह एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक कलाकार के रूप में की है और जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे।’

वह एक सफल कलाकार रहे

सिंगर मीका सिंह ने सीएम भगवंत मान को लेकर आगे लिखा, ‘वह एक सफल कलाकार रहे। फिर उन्होंने राजनीति में अपना करियर शुरू किया। मुझे पहले लग रहा था कि वह CM बनने के बाद वह बदल गए होंगे लेकिन वो अभी भी वही आदमी हैं। पंजाब की मिट्टी से जुड़े हुए इंसान। आपका बहुत बहुत शुक्रिया अपना कीमती समय देने के लिए।’ आपको बता दें सीएम भगवंत मान कमीडियन और ऐक्टर रह चुके हैं।

Advertisement

साल 2008 में उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज में हिस्सा लिया

साल 2008 में उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज में हिस्सा लिया। वह नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म मैं मां पंजाब दे में भी हिस्सा रहे हैं। साल 2011 में भगवंत मान ने राजनीति में कदम रखा। फिर साल 2014 में उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। हाल में हुए जनवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने बहुमत के साथ जीत हासिल की और भगवंत मान को राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया। बात करें मीका सिंह के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही रियालिटी शो स्वयंवर में नजर आने वाले हैं। अभी तक इस रियालिटी शो के रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन कंटेस्टेंट्स को लेकर तरह तरह के गॉसिप्स जरूर सामने आ रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *