सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

IPL 2022, MI vs DC: दिल्ली के प्लेऑफ का सपना टूटा, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 का 69वां और बेहद अहम मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात दी। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2022 में सफर भी समाप्त हो गया है। वहीं आरसीबी ने प्लेऑफ में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। आरसीबी प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम बन गई है। अब लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटन्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे. यानी इन्हीं चार टीमों में से आईपीएल 2022 का चैम्पियन मिलेगा.

रोवमैन पावेल ने खेली 43 रन की पारी IPL 2022, DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 160 रनों का लक्ष्य | 🏏 LatestLY हिन्दी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को ओपनर डेविड वार्नर ने बेहद निराश किया और सिर्फ 5 रन के स्कोर पर डेनियल सैम्स की गेंद पर बुमराह के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद मिचेल मार्श को बुमराह ने गोल्डन डक पर आउट करके दिल्ली को दूसरा झटका दे दिया। पृथ्वी शा ने 23 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली और बुमराह की गेंद पर ईशान किशन को कैच थमा बैठे। सरफराज खान मयंक मार्कंडे की गेंद पर 10 रन बनाकर कैच आउट हो गए। रिषभ पंत ने 33 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली और रमनदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए। रोवमैन पावेल ने 43 रन की पारी खेली और बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर दिया। शार्दुल ठाकुर ने 4 रन बनाए और रमनदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया। बुमराह ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाये वही रमनदीप सिंह ने दो ओवर में 29 रन देकर दो विकेट चटकाये।

टिम डेविड ने 11 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेलकर टीम को दिलाई जीत एजेंसी न्यूज की खबरें | ईशान किशन ने 48 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 37 रन बनाये जबकि टिम डेविड ने 11 गेंद में 34 रन की पारी खेली | LatestLY हिन्दी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की तरफ से पारी की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन ने की लेकिन जल्द ही टीम ने 25 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा का विकेट खो दिया। उन्हें 2 रन के निजी स्कोर पर नार्खिया ने शार्दूल ठाकुर के हाथों कैच करवाया। दूसरे विकेट के लिए ब्रेविस और किशन ने 51 रन जोड़े लेकिन 48 के निजी स्कोर पर किशन को कुलदीप यादव ने वार्नर के हाथों कैच करा दिया। तीसरा झटका डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में लगा जिन्हें 37 के निजी स्कोर पर शार्दूल ठाकुर ने क्लीन बोल्ड कर दिया। एक वक्त पर मैच मुंबई की पकड़ से दूर जा रहा था, लेकिन टिम डेविड ने आकर पूरा गेम पलट दिया। टिम के अलावा तिलक वर्मा ने भी आखिरी में 17 बॉल में 21 रन बनाए। मुंबई को चौथा झटका टिम डेविड के रूप में लगा, उन्हें 34 के निजी स्कोर पर शार्दूल ने पृथ्वी के हाथों कैच कराया। मुंबई को 5वां झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा जिन्हें नार्खिया ने पंत के हाथों कैच कराया। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *