सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

मेसी विश्कप फाइनल के बाद खेल से संन्यास लेंगे

2 मिनट पढ़ें

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने कहा है कि वह विश्वकप फुटबॉल फाइनल के बाद खेल से संन्यास ले लेंगे। मेसी ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया पर मिली जीत के बाद ही संन्यास की घोषणा की। मेसी ने विश्वकप में अब तक अपनी कप्तानी में शानदार प्रदर्शन के साथ ही अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया है। अर्जेंटीना की टीम ने पहले सेमीफाइनल में पिछली बार की उप-विजेता रही क्रोएशिया की टीम को 3-0 से हराया। इस दौरान मेसी ने एक गोल किया जबकि एक गोल करने में सहायता की। अब रविवार को अर्जेंटीना का खिताबी मुकाबला फ्रांस से होगा।

मेसी ने संन्यास को लेकर कहा मैंने जो कुछ भी हासिल किया उसे पाकर बहुत ही ज्यादा खुश हूं। मैं खिताबी जीत के साथ ही अपने विश्व कप के सफर का अंत करना चाहूंगा। साथ ही कहा कि अगले विश्व कप को आने में अभी काफी साल है और मुझे नहीं लगता है कि मैं तब खेल पाउंगा। इसलिए जिस तरह से मैं इस विश्व कप को समाप्त करने जा रहा हूं इससे अच्छा तो शायद मेरे लिए कुछ हो ही नहीं सकता था।

गौरतलब है कि साल 2006 में मेसी ने अर्जेटीना की ओर से पहली बार विश्व कप खेला था। वहीं दक्षिण अफ्रीका में साल 2010 का विश्व कप उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। तब वह एक भी गोल नहीं कर पाए थे। वहीं साल 2014 के विश्व कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया पर तब जर्मनी ने खिताबी मुकाबला जीता था। वहीं साल 2018 का विश्व कप मेसी के लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि टीम राउंड ऑफ 16 से ही हारकर बाहर हो गई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *