सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘मेरे साईं’ एक्ट्रेस अनाया सोनी की किडनी फेल होने के बाद हालत गंभीर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘मेरे साईं’ टीवी शो में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अनाया सोनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अभिनेत्री शूटिंग के दौरान बेहोश होकर गिर गई थीं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री की हालत अभी भी ठीक नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनाया सोनी की एक किडनी पूरी तरह से खराब हो गई है। अनाया के पिता ने बताया कि वह अभी डायलिसिस पर हैं और उनकी किडनी को बदलना पड़ेगा। पिता ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। अनाया की डायलिसिस पर बहुत खर्चा हो रहा है, जो उनके परिवार के लिए संभाल पाना आसान नहीं है। ऐसे में उन्हें चिंता है कि वह इतने पैसे कहां से लाएंगे। अनाया सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। अनाया ने लिखा, ‘डॉक्टर्स कह रहे हैं कि मेरी किडनी फेल हो गई है और मुझे डायलिसिस पर जाना होगा। मेरा क्रिएटाइन लेवल 15.67 पर आ गया है और हीमोग्लोबिन 6.7 पर है। मेरे हालत गंभीर है और मैं सोमवार को अंधेरी ईस्ट वाले होली स्पिरिट अस्पताल में एडमिट हो रही हूं। मेरे लिए दुआ कीजिए। जिंदगी आसान नहीं है और मैं आज में जीकर इसे आसान बनाने की कोशिश कर रही हूं। यह वक्त भी जल्दी गुजर जाएगा। जल्द ही मेरा किडनी ट्रांसप्लांट होगा और उसके बाद में किडनी के लिए अप्लाई करूंगी।’ इस पर एक्ट्रेस भावना भर्तवाल ने लिखा है, ‘हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। महादेव तुम्हारी रक्षा करेंगे। एक बात याद रखना जिंदगी एक सफर एक नई जंग है। जीत जाएगी तू हम सब तेरे संग है।’ वहीं कई लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। बता दें कि अनाया इससे पहले भी बीमार हो चुकी हैं। अनाया का परिवार पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वह 2015 से  सिर्फ एक किडनी पर जी रही हैं। कुछ समय पहले जब उनकी एक किडनी खराब हुई थी, तो उनके पिता ने किडनी डोनेट की थी। लेकिन अब यह भी खराब हो गई। ऐसे में अभिनेत्री को किडनी ट्रांसप्लांट करना होगा। अनन्या सोनी ने टेलीविजन शो नामकरण, इश्क में मरजावा और मेरे साई जैसे शोज में काम किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शनिवार की देर रात अपनी कंडीशन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह बहुत गंभीर हैं और उन्हें अब डायलिसिस कराना होगा। वह जल्द किडनी ट्रांसप्लांट के लिए भी अप्लाई करेंगी। उन्होंने अपने फैंस से कामना करने की अपील की है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *