सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

46 डिग्री के पार पहुंचा पारा, झुलसाने वाली गर्मी ने मचाया तांडव, दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

अधिकारियों ने कहा कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 24 मई से गर्मी से राहत दिला सकता है. तीन से चार दिनों तक हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने की उम्मीद है.

दिल्ली में रविवार को 45 डिग्री सेल्सियस पार 

दिल्ली में रविवार को कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. नजफगढ़ में सबसे अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, नरेला और पीतमपुरा वेधशालाओं ने 45 डिग्री सेल्सियस, आयानगर और ‘रिज’ क्षेत्र में 44 डिग्री सेल्सियस और पालम में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया. सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है.

दोपहर में सड़कों पर यातायात कम था और उन सड़कों पर भी सन्नाटा रहा, जहां आमतौर पर भीड़ रहती है.

लाजपत नगर की निवासी वर्षा पिल्लई ने कहा, “मुझे बाजार जाना था, लेकिन बाहर गर्मी असहनीय थी, इसलिए मैं नहीं गई. तापमान इतना बढ़ गया है कि वातानुकूलन भी राहत नहीं दे पा रहा.”

अधिकारियों ने कहा कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 24 मई से गर्मी से राहत दिला सकता है. तीन से चार दिनों तक हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने की उम्मीद है.

रविवार को सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 25 प्रतिशत से 74 प्रतिशत के बीच रहा.

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

भीषण गर्मी पड़ने का लगाया अनुमान

विभाग ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया है. विभाग ने दिन के दौरान 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है.

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया था.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *