सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मेगा सफाई अभियान से बदलेगी दिल्ली की सूरत : रेखा रानी

3 मिनट पढ़ें
रेखा रानी

मेगा सफाई अभियान से बदलेगी दिल्ली की सूरत : रेखा रानी

Advertisement

मेगा सफाई अभियान से बदलेगी दिल्ली की सूरत : रेखा रानी

* ट्रिपल इंजन सरकार का दिख रहा है असर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली की जनता को ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ मिलना शुरू हो गया है जिसके परिणाम दिल्ली वासी खुद देख रहे हैं | यह कहना है भजनपुरा वार्ड से भारतीय जनता पार्टी की निगम पार्षद रेखा रानी का | रेखा रानी कहती है दिल्ली सरकार के साथ-साथ दिल्ली नगर निगम और एनडीएमसी भी मेगा सफाई अभियान में जुटी है परिणामस्वरूप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को पूरा करने में जुटी है | रेखा रानी कहती हैं राजधानी दिल्ली में सोमवार से मेगा सफाई अभियान की शुरुआत हुई है. दिल्ली सरकार के साथ ही दिल्ली नगर निगम की टीम युद्ध स्तर पर सफाई व्यवस्था में जुट गई है | दिल्ली में मेगा सफाई अभियान की जो शुरुआत हुई है. दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम दोनों ही इस अभियान में जुटी हुई है इसके अलावा एन डी एम सी भी इस अभियान को सफल बनाने में जुटी है |

Advertisement

रेखा रानी बताती है इस अभियान में दिल्ली नगर निगम न केवल सफाई कर रहा है बल्कि नाली और नालों की डी सिल्टिंग भी की जा रही है | दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम दोनों भारतीय जनता पार्टी के पास है. ऐसे में दोनों के बीच तालमेल के साथ सफाई अभियान की जा रही है. इस सफाई अभियान में दिल्ली में जगह-जगह सफाई की जाएगी. इसके साथ ही नाली और नालों को भी साफ किया जाएगा. ताकि दिल्ली में जलभराव की स्थिति ना बने | लोगो को इस बात का फायदा मिल रहा है कि केंद्र सरकार ,दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम एन डी एम सी सभी भारतीय जनता पार्टी के पास है ऐसे में अब तालमेल की कोई कमी नहीं है. सभी अधिकारी काम कर रहे हैं और मेहनत से कर रहे हैं जिनके परिणाम देखने को जल्द मिलेंगे | उधर राजधानी दिल्ली में स्वच्छता को लेकर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद भी अभियान चला रही है। दिल्ली के सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा बनाने के लिए एनडीएमसी 20 दिवसीय मेगा स्वच्छता अभियान शुरू किया है। एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा ने मंडी हाउस सर्किल और बंगाली मार्केट के बीच सफदर हाशमी मार्ग से इस अभियान की शुरुआत की। एनडीएमसी की यह पहल पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा घोषित व्यापक शहरव्यापी स्वच्छता अभियान का हिस्सा है। इस अभियान की शुरूआत 3 मई से हुई थी। इसके तहत दिल्ली के सार्वजनिक स्थलों में स्पष्ट बदलाव लाना है।

रेखा रानी कहती है “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो स्वच्छ भारत का संकल्प है, उसी का आह्वान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया है कि हम दिल्ली को स्वच्छ करेंगे। हम 20 दिनों का पखवाड़ा चलाएंगे। 20 दिन सभी कर्मचारी और अधिकारी सड़कों पर रहेंगे। हम सब विकसित भारत की विकसित दिल्ली और विकसित दिल्ली का संकल्प लेकर चल रहे हैं, उसमें यह एक कारगर कदम होगा। दिल्ली स्वच्छ होगी, स्वस्थ होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *