मेगा रक्तदान तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली विवेक एवं आइडियल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी एंड स्कूल ऑफ़ लॉ द्वारा मेगा रक्तदान एवं मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर तथा रोटरेक्ट क्लब ऑफ IIMT का इंस्टॉलेशन समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर में 90 से अधिक कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों एवम् रोटेरियन्स ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 50 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, डोनर कार्ड एवम् एक मग के साथ सुन्दर उपहार भी प्रदान किया गया। साथ ही 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन अमित गुप्ता जी ने रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष आर्यन अग्रवाल को कॉलर पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस मौक़े पर उन्होंने सभी को सम्बोधित किया और रोटरैक्ट क्लब के सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर नई टीम की घोषणा करते हुए सभी को पिन पहनाई गई। कॉलेज की चेयरपर्सन श्रीमती सुधा अग्रवाल जी, सेक्रेटरी जनरल रोटेरियन विनीत अग्रवाल जी तथा वाइस चेयरपर्सन श्रीमती नीतू अग्रवाल जी के अलावा डायरेक्टर डॉ अनिल शर्मा जी एवं डॉ अरुण गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
साथ ही रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली विवेक के प्रेसिडेंट रोटेरियन राजेश अग्रवाल , सेक्रेटरी रोटेरियन राजीव महेश्वरी , पास्ट प्रेसिडेंट एवं क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर रोटेरियन रजत गुप्ता , ट्रेज़रर रोटेरियन धर्मेंद्र कुमार , रोटेरियन अनूप अग्रवाल , पीपी रोटेरियन अशोक शर्मा , पीपी रोटेरियन अरविंद गुप्ता , रोटेरियन विनय गोयल एवं अनेक रोटेरियंस भी उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को और अधिक सफल एवं प्रेरणादायक बनाया। यह आयोजन सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा।


