सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Snake Murder: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को नींद की गोलियां खिलाकर सांप से डसवाया, दोनों गिरफ्तार

4 मिनट पढ़ें
Meerut News, Snake Murder Case, Hastinapur Murder, Crime News, Uttar Pradesh News

Snake Murder: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को नींद की गोलियां खिलाकर सांप से डसवाया, दोनों गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर कस्बे से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल संचालक की कथित तौर पर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेहद खौफनाक तरीके से हत्या करवा दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पहले पति को खाने में नींद की गोलियां खिलाई गईं और उसके बाद एक सपेरे को बुलाकर जहरीले सांप से डसवाकर मौत के घाट उतार दिया गया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल सपेरे की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 32 वर्षीय अतुल कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के भंडोरा गांव के रहने वाले थे। वह हस्तिनापुर की जे-ब्लॉक कॉलोनी में किराये के मकान में अपनी पत्नी दामिनी और छह वर्षीय बेटे मानिक के साथ रहते थे तथा कस्बे में एक निजी स्कूल का संचालन करते थे।

शुक्रवार सुबह अतुल कुमार का शव कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआत में पत्नी दामिनी ने पुलिस को बताया कि रात के दौरान सांप के काटने से उनके पति की मौत हो गई। घटनास्थल पर बिस्तर पर एक सांप भी मिला, जिसे बाद में स्थानीय लोगों ने मार दिया। मृतक के हाथ और पैर पर सांप के दांत जैसे निशान मिलने से शुरुआती तौर पर मामला सांप के काटने का प्रतीत हुआ।

हालांकि, मृतक के परिजनों ने शुरुआत से ही इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। अतुल के पिता अजब सिंह ने सीधे तौर पर अपनी बहू दामिनी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले, जिन्होंने पूरे मामले का रुख बदल दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय ने बताया कि पूछताछ और तकनीकी जांच में सामने आया कि अतुल के स्कूल में तुषार नाम का व्यक्ति बस चालक के रूप में काम करता था। तुषार और दामिनी के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे और दोनों ने मिलकर अतुल को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।

पुलिस के मुताबिक, साजिश के तहत सबसे पहले बाजार से नींद की गोलियां खरीदी गईं। घटना वाली रात दामिनी ने अपने पति को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं। जब अतुल गहरी नींद में सो गए, तब तुषार ने अपने एक सपेरे मित्र को घर बुलाया। आरोप है कि सपेरे ने जहरीले सांप से अतुल के हाथ और पैर पर कटवाया, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद सांप को कमरे में छोड़ दिया गया ताकि घटना प्राकृतिक दुर्घटना लगे। इसके बाद तुषार और सपेरा मौके से फरार हो गए।

पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद दामिनी ने पूरे मामले को सांप के काटने से हुई सामान्य मौत साबित करने की कोशिश की और खुद को अनजान दिखाते हुए हत्या का नाटक किया। लेकिन पुलिस की गहन जांच, पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर साजिश का खुलासा हो गया।

मामले में पुलिस ने दामिनी और उसके प्रेमी तुषार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जबकि वारदात में शामिल सपेरे की तलाश के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी वैज्ञानिक और फोरेंसिक साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है तथा आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध सबूतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *