सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मेरठ में विवाद के बाद युवक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्‍या

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मेरठ जिले में परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आपस में विवाद होने के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम गठित कर दी गई हैं। फिलहाल गांव में हालात सामान्य हैं। पुलिस ने बताया रविवार रात सोलाना गांव में इसरार अपने पुत्र आमिर के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर भूसा लादकर खेत घर जा रहे थे, रास्ते में उनकी ट्रैक्टर-ट्राली की सामने आ रही मोटरसाइिल से टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल पर आफाक और हुमायूं सवार थे। पुलिस ने बताया कि फिर दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई और ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत करा दिया।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के हवाले से बताया कि कुछ देर बाद आफाक और हुमायूं ने अपने साथियों के साथ इसरार के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान चली गोली आमिर के गले पर लगी, जबकि दूसरी गोली पेट में लगी। तभी वहां गांव के लोग पहुंच गए। यह देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ आमिर को शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सजवान ने बताया कि छर्रे लगने से आमिर का छोटा भाई मोहसिन भी घायल हुआ है। गांव में हिंसक संघर्ष की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *