सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कोटा में मेडिकल छात्र ने की कथित आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में मिला शव

3 मिनट पढ़ें

कोटा में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने खुदकुशी की, शहर में इस साल कोचिंग छात्र की संदिग्ध आत्महत्या का 13वां मामला

कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या. छात्र विज्ञान नगर इलाके में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था. मृतक छात्र का नाम आदित्य बताया गया है जो कि 2 महीने पहले ही कोटा आया था.

राजस्‍थान के कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने आत्महत्या कर ली है. विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में वैष्णव समाज के छात्रावास में रहकर कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय कोचिंग छात्र ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. विज्ञान नगर थाना पुलिस के अनुसार, छात्र मेहुल वैष्णव सलूम्बर उदयपुर का रहने वाला है, जो 2 माह पहले कोटा में नीट की तैयारी करने के लिए आया था. छात्र विज्ञान नगर स्थित वैष्णव बैरागी समाज भवन छात्रावास में रहकर तैयारी कर रहा था, जहां उसने मंगलवार दोपहर को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना की जानकारी छात्र के रूम पार्टनर को मिलने पर उसने गार्ड को सूचना दी, जिस पर छात्रावास से जुड़े समाज के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ कर देखा तो छात्र अंदर फंदे पर गले में फंदा लगाकर लटका हुआ मिला, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

पुलिस ने बताया कि मामला विज्ञान नगर थाना क्षेत्र का है और युवक राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, उसने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात में कथित रूप से खुदकुशी की और उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. मृतक की पहचान मेहुल वैष्णव के तौर पर हुई है और वह पिछले दो साल से कोटा के एक कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी कर रहा था.

कोचिंग छात्र द्वारा संदिग्ध आत्महत्या का यह 13वां मामला

शव को एमबीएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है. विज्ञान नगर थाने के क्षेत्र निरीक्षक (सीआई) देवेश भारद्वाज ने कहा कि युवक के परिवार के सदस्यों के आने के बाद उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा. कोटा में इस साल कोचिंग छात्र द्वारा संदिग्ध आत्महत्या का यह 13वां मामला है. 2022 में कोटा में कोचिंग विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या करने के कम से कम 15 मामले दर्ज किए गए थे.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *