सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

ब्रेकअप के बाद दर्द में तड़प रहे हैं MC Stan? बिग बॉस 16 विनर ने अब मांगी मौत की दुआ.. फैंस की बढ़ी टेंशन

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

ब्रेकअप के बाद दर्द में तड़प रहे हैं MC Stan? बिग बॉस 16 विनर ने अब मांगी मौत की दुआ.. फैंस की बढ़ी टेंशन

एमसी स्टैन ने लेटेस्ट पोस्ट से फैंस की चिंता बढ़ा दी है. ये पहली बार नहीं है जब एमसी ने शॉकिंग पोस्ट शेयर किया हो. इससे पहले भी MC रैपिंग छोड़ने का हिंट दे चुके हैं.

रैपर एमसी स्टैन को बिग बॉस 16 में जाने के बाद फैंस का भरपूर प्यार मिला. इस शो से ही एमसी काफी पॉपुलर हुए. स्टैन को बिग बॉस के इस सीजन की शुरुआत में ही सलमान खान से तारीफ मिली थी. इतना ही नहीं एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी. आज एमसी स्टैनअपने दम पर अच्छी लाइफ जीते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से स्टैन की पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ाई हुई है.

ब्रेकअप के बाद दर्द में तड़प रहे हैं MC Stan?

सोशल मीडिया पर एमसी स्टैन ने फैंस को रैपिंग छोड़ने का हिंट दिया था. उन्होंने स्टोरी शेयर कर लिखा था कि, ‘मैं रैपिंग छोड़ने जा रहा हूं.’, हालांकि पोस्ट से खलबली मचने के बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था. इसके कुछ टाइम बाद रैपर ने स्टोरी शेयर कर अपने ब्रेकअप के बारे में फैंस को बताया और लिखा- ‘ब्रेकअप! जब कोई आपको नजरअंदाज करें तब आपके इमोशंस भी खत्म हो जाते हैं.’ अब एमसी ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से एक बार फिर फैंस को परेशानी में डाल दिया है.

एमसी स्टैन ने अपनी लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट में शेयर कर लिखा- ‘या अल्लाह बस मौत दे दें.’, इस पोस्ट को देखने के बाद एमसी स्टैन के सभी फैंस परेशान हो गए है. एमसी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है और सभी लोग उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘ऐसा मत करो आई अपने फैंस के बारे में सोचों’, वहीं दूसरे ने कहा- ‘भाई क्या हो गया आपको?’

फैंस की बढ़ी टेंशन

इस पोस्ट को देखकर फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि ऐसा अचानक क्या हो गया जो एमसी स्टैन अपनी मौत की दुआ मांग रहे है. कुछ लोगों का मानना है कि एमसी स्टैन अपनी गर्लफ्रेंड बूबा से ब्रेकअप के बाद काफी परेशानी में है. हालांकि इस पोस्ट के पीछे की असली वजह किसी को मालूम नहीं है. बता दें कि एमसी स्टैन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर 10.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *