सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Mayur Vihar Mall Incident: पार्किंग में खड़ी कार से 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mayur Vihar Mall Incident: पार्किंग में खड़ी कार से 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित Star City Mall की बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर से 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची Delhi Police ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि मॉल की पार्किंग में एक कार के अंदर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची टीम ने जब कार की जांच की तो अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित इलाहावास निवासी नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी कार में अकेले बैठे थे। पार्किंग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि वह कार के अंदर बैठे हुए दिखाई दिए और कुछ समय बाद अचानक अचेत हो गए।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में पुलिस को किसी तरह की साजिश या आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया स्वाभाविक मौत का प्रतीत होता है और आशंका है कि व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा हो। हालांकि, मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है, ताकि किसी भी संभावित पहलू को नजरअंदाज न किया जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *