सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Mayur Vihar Crime: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से दरिंदगी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mayur Vihar Crime: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से दरिंदगी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

नई दिल्ली (रोहताश) : पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक मानसिक रूप से अस्वस्थ और बेसहारा महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुष्कर्म की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद मामला गंभीर हो गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि महिला को ईंटों, लात-घूंसों और अन्य तरीकों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसी अवस्था में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि एक असहाय महिला के साथ इस तरह की वारदात समाज और कानून व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

Advertisement

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। अभी तक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

इस घटना ने महिला सुरक्षा, बेघर और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की सुरक्षा व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। वहीं नागरिकों का मानना है कि ऐसी घटनाओं पर त्वरित और कठोर कार्रवाई ही भविष्य में अपराधियों के मन में कानून का भय पैदा कर सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *