सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

महापौर शैली ओबराय नें अधिकारियों के साथ किया भजनपुरा वार्ड का निरीक्षण : रेखा रानी

3 मिनट पढ़ें

महापौर शैली ओबराय नें अधिकारियों के साथ किया भजनपुरा वार्ड का निरीक्षण : रेखा रानी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने आज शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के वार्ड 230 भजनपुरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। मेयर दिल्ली के सभी वार्डों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न वार्डों का दौरा कर रही हैं। इस दौरान मेयर ने गोकुलपुर ड्रेन पर एक पुलिया के निर्माण कार्य का उद्घाटन भी किया। इस दौरान पार्षद रेखा रानी ने मेयर को गोकुलपुर ड्रेन की समस्या के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ड्रेन खुली है और इसमें कूड़ा चला जाता है, जिससे यह ड्रेन कूड़े से पटी रहती है। ऐसे में पार्षद रेखा ने मांग की इस ड्रेन को कवर कर दिया जाये। जिससे लोग इसमें कूड़ा ना डाल सकें।

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि स्थानीय लोगों के समस्या के मद्देनज़र 6 महीनों के भीतर ड्रेन को कवर करवाया जाएगा। इससे लोगों को सुविधा भी होगी और सुरक्षा भी मिलेगी। इसके लिए जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक केंद्र में सीनियर सिटीजन के लिए उपयुक्त इंतज़ाम किये जाएं। यहां पर जल्द ही लाइब्रेरी बनाई जाये जिससे ना केवल सीनियर सिटीजन बल्कि बच्चों के लिए पढ़ने के लिए उपयुक्त जगह मिल सके।

भजनपुरा वार्ड में एक भी डिस्पेंसरी नहीं है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें आती हैं। हफ्ते में दो बार मोबाइल डिस्पेंसरी आती है, लेकिन बहुत भीड़ हो जाती है और सभी की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताएं पूरी नहीं हो पाती हैं। इस समस्या को दूर करते हुए मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि वार्ड में एमसीडी का ऑफिस है, जिसमें 4 कमरे हैं। यहां पर डिस्पेंसरी बनाई जा सकती है। मेयर ने एमसीडी ऑफिस मे डिस्पेंसरी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य हमारी प्राथमिक ज़िम्मेदारी है और इस दिशा में प्रमुखता से कार्य करने की आवश्यकता है।

इसके अलावा मेयर ने एमसीडी स्कूल का दौरा किया और मिड डे मील, पानी की उपलब्धता, टीचर्स की उपलब्धता, स्टेशनरी, स्कूल बैगस, सीसीटीवी कैमरे आदि के बारे में बात की। साथ ही एमसीडी पार्क में चारदीवारी बनाने के लिए कहा। इस मौके पर शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के उपायुक्त, संजीव कुमार मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा तथा स्थानीय पार्षद रेखा रानी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *