Home दिल्ली-एनसीआर गाजियाबाद में नाबालिग के धर्मांतरण मामले में मौलवी गिरफ्तार

गाजियाबाद में नाबालिग के धर्मांतरण मामले में मौलवी गिरफ्तार

0
113

गाजियाबाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किये जाने के कुछ दिनों बाद रविवार को एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मौलवी पर एक नाबालिग हिंदू लड़के को कथित रूप से धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप है।पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया, ‘‘यहां संजय नगर मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान को एक नाबालिग हिंदू लड़के के धर्म परिवर्तन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।” डीसीपी ने कहा, “आरोपी ने एक लोकप्रिय ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर उक्त लड़के से संपर्क किया और उसे इस्लाम अपनाने के लिए बहलाया-फुसलाया।”अग्रवाल के मुताबिक, एक व्यक्ति ने मौलवी और मुंबई निवासी बद्दो के खिलाफ अपने 17 वर्षीय बेटे को इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करने की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इसकी जांच शुरू की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 30 मई को कविनगर थाने में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। डीसीपी ने कहा, “मामले की जांच के बाद मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम को मुंबई भेजा गया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here