Home मैं भी रिपोर्टर वाटर सैम्पलिंग बढ़ने से लगाम लगेगी दूषित जलापूर्ति पर : गुरमीत सूरा

वाटर सैम्पलिंग बढ़ने से लगाम लगेगी दूषित जलापूर्ति पर : गुरमीत सूरा

0
130
गुरमीत सूरा
वाटर सैम्पलिंग बढ़ने से लगाम लगेगी दूषित जलापूर्ति पर : गुरमीत सूरा

वाटर सैम्पलिंग बढ़ने से लगाम लगेगी दूषित जलापूर्ति पर : गुरमीत सूरा

दिल्ली सरकार का सराहनीय निर्णय

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में दूषित जलापूर्ति पर लगाम लगाने के मकसद से दिल्ली सरकार नें वाटर सैप्लिंग में तेजी लाने के आदेश दिए हैं निश्चित रूप से इस निर्णय से दूषित जलापूर्ति के मामलों में कमी आएगी | यह कहना है शाहदरा जिला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पश्चिमी जिले के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का |

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं इंदौर में सीवर मिक्स्ड पानी से कई लोगों की मौत के बाद रेखा गुप्ता सरकार ने वाटर सैंपलिंग के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने जल बोर्ड अफसरों को रोजाना वाटर सैंपलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जल बोर्ड रोजाना जो 450 से 500 वॉटर सैंपलिंग कर रहा है, उसकी संख्या बढ़ाकर दोगुनी लगभग एक हजार किया जाएगा।

गुरमीत सूरा

इसके अलावा वॉटर सप्लाई लाइनों और जिन अंडरग्राउंड वॉटर रिजर्वॉयर से पानी सप्लाई किया जाता है, उनका भी रोजाना निरीक्षण किया जाएगा । दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशल राज शर्मा ने भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर हेल्पलाइन नंबर और अन्य माध्यमों से मिली शिकायतों को दो दिनों के अंदर दूर करने को कहा है। एक अप्रैल से अब तक प्राप्त उन शिकायतों की सूची तैयार करने को भी कहा है जिनका किसी कारणवश निपटारा नहीं हुआ है जिससे कि इनके समाधान के लिए योजना तैयार हो सके। गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं जल मंत्री श्री वर्मा ने निर्देश दिया है कि सभी पाइपलाइनों का नियमित निरीक्षण पहले की तुलना में अधिक गंभीरता से किया जाए।

सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं जिन क्षेत्रों में सप्लाई लाइनें और सीवर लाइनें साथ-साथ हैं, उन क्षेत्रों में पानी की लाइनों की जांच में कोताही न बरती जाए। इसके अलावा लाइनों में किसी भी प्रकार का लीकेज, डैमेज या संभावित क्रॉस-कंटैमिनेशन है, तो उसका तुरंत पता लगाया जाए और साथ-साथ मरम्मत भी किया जाए। दिल्ली में जितने भी ट्रीटमेंट प्लांट हैं और उनसे निकलने वाली लाइनों का भी नियमित निरीक्षण किया जाए।

गुरमीत सिंह कहते हैं सरकार ने निर्देश जारी किये हैं ट्रीटमेंट प्लांट से जो पानी सप्लाई किया जाता है, उसका परीक्षण के बाद ही सप्लाई किया जाए। अगर किसी क्षेत्र से क्वालिटी संबंधित, गंध या स्वाद संबंधित किसी भी तरह की शिकायत मिलती है, तो उन शिकायतों पर जल बोर्ड तुरंत एक्शन लें। कोताही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ एक्शन किया जाएगा। गुरमीत सिंह सूर कहते हैं दिल्ली सरकार इस मामले में पुरी तरह से अलर्ट है और सरकार का प्रयास है दिल्ली में एकदम शुद्ध पानी की आपूर्ति की व्यवस्था हो |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here