डी.सी.पी.सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे रामलीला देखने : नरेंद्र छाबड़ा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : शाहदरा सीबीडी ग्राउंड स्थित श्री बालाजी रामलीला में हाईटेक तरीके से हनुमान जी द्वारा लंका दहन का दृश्य दर्शाया गया श्री बालाजी रामलीला कमेटी के प्रधान रमेश शर्मा टिल्लू ने बताया कि लंका दहन से पहले शानदार तरीके से रावण सीता संवाद और हनुमान जी का लंका में प्रवेश दिखाया गया रामलीला कमेटी के महामंत्री राम भाई ने बताया कि हिंदू संस्कृति एवं भारत में धार्मिक परंपराओं के साथ ही रामचरितमानस की चौपाइयों का चित्रण व वर्णन किया गया कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज के मुख्य अतिथि रामनिवास गोयल ,विष्णु गोयल पुलिस उपायुक्त प्रथम,सेकंड ,तथा एसीपी और स्थानीय थानाध्यक्ष थे |
वाइस चेयरमैन नवीन गोयल और प्रमोद ने सभी मुख्य अतिथियों का फूल मालाओं और पटका पहनाकर स्वागत किया ,रामलीला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र छाबड़ा ने व्यवस्था और सुरक्षा चाक चौबंद है उन्होंने बताया कि मंच पर दिखाई जा रहे सभी दृश्य हाईटेक और बिल्कुल वास्तविक लग रहे हैं अपार जन समूह का उन्होंने धन्यवाद किया |

