सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

महापौर पद की दौड़ में शामिल हैं कई पार्षद, जुटे लाबिंग में

3 मिनट पढ़ें
महापौर पद की दौड़ में शामिल हैं कई पार्षद, जुटे लाबिंग में

महापौर पद की दौड़ में शामिल हैं कई पार्षद, जुटे लाबिंग में

Advertisement

महापौर पद की दौड़ में शामिल हैं कई पार्षद, जुटे लाबिंग में

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,लोकसभा चुनावो से पूर्व राजधानी दिल्ली में महापौर तथा महापौर चुनाव के लिए भी सरगर्मियां शुरू हो चुकी है | इस बार महापौर अनुसूचित
जाती से बनना है लिहाजा इस वर्ग के पार्षद अपना नम्बर लगाने के लिए लॉबिंग में जुट गए है | फ़िलहाल तो गणित आम आदमी पार्टी के पक्ष में ही है और संख्याबल के आधार पर ये दोनों महत्वपूर्ण पद आम आदमी पार्टी के खाते में ही जाने की सम्भावना है | यह बात अलग है अरविन्द केजरीवाल की गैरमौजुदगी में भाजपा कोई बड़ा उलटफेर ना करा दे |

सूत्रों की माने तो भाजपा जहां अपनी सम्भावनाएं तलाश रही है वहीं आम आदमी पार्टी भी अपने पार्षदों को ले अलर्ट है | वैसे चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई राष्ट्रीय किरकिरी के बाद भाजपा ऐसा करने से पहले कई बार सोचेगी क्योंकि लोकसभा चुनव में भी उसे लेने के देने पड़ सकते हैं | मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली नगर निगम के महापौर के चुनाव इसी माह हो सकते है। दिल्ली नगर निगम में इस बार महापौर का पद अनुसूचित जाति के पार्षद के लिए आरक्षित है इसलिए अनुसूचित जाति के पार्षद अपनी अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गए है।

Advertisement

सूत्रों की माने तो अनुसूचित जाति को ध्यान में रखते हुए अबकी बार महापौर पद के लिए सबसे प्रबल दावेदारी सुंदर नगरी वार्ड की निगम पार्षद मोहिनी जीनवाल की मानी जा रही है। मोहिनी जीनवाल बाल्मीकि जाति से है। मोहिनी जीनवाल ने बी ए तक शिक्षा हासिल की है, बता दे की दिल्ली नगर निगम के एकीकरण से पूर्व मोहिनी जीनवाल सीमापुरी वार्ड से निगम पार्षद थी। मोहिनी जीनवाल दिल्ली सरकार के दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य भी रह चुकी है एवं वह दिल्ली सरकार की दिल्ली महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी है।

मोहिनी जीनवाल जमीन से जुड़ी निगम पार्षद है व अपने वार्ड सुंदर नगरी में अच्छी पकड़ भी रखती है। सूत्रों की हवाले से यह ख़बर भी सामने आई है की मोहिनी जीनवाल के अलावा दरियागंज वार्ड की निगम पार्षद सारिका चौधरी, इंद्रपुरी वार्ड की निगम पार्षद ज्योति गौतम व दक्षिणपुरी वार्ड के निगम पार्षद प्रेम चौहान दिल्ली नगर निगम के महापौर पद की दौड़ में शामिल है। दरियागंज की पार्षद सारिका चौधरी को संजय सिंह का समर्थन हांसिल बताया जाता है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *